Mahadev Betting App : श्रद्धा कपूर , हिना खान समेत इन सितारों को ED ने भेजा समन, जल्द करेंगे पूछताछ

Mahadev Betting App: बीती रात कॉमेडियन कपिल शर्मा( Kapil Sharma) ,टीवी एक्ट्रेस हिना खान( Hina Khan) और हुमा कुरैशी( Huma Qureshi) के पास भी समन आया वहीं आज खबर आ रही है कि श्रद्धा कपूर( Sharddha Kapoor) भी इस मामले में फंसती नजर आ रही हैं।

Mahadev Betting App: महादेव बेटिंग ऐप का मामला लगातार बढ़ता जा रहा है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) एक के बाद एक सभी सितारों से पूछताछ करने के लिए समन भेज रहा है। कुछ दिन पहले रणबीर कपूर( Ranbir Kapoor) को इस मामले में पूछताछ के लिए बुलाया गया था अब इस लिस्ट में कई हस्तियों का नाम भी जुड़ गया है। बीती रात कॉमेडियन कपिल शर्मा( Kapil Sharma) ,टीवी एक्ट्रेस हिना खान( Hina Khan) और हुमा कुरैशी( Huma Qureshi) के पास भी समन आया वहीं आज खबर आ रही है कि श्रद्धा कपूर( Sharddha Kapoor) भी इस मामले में फंसती नजर आ रही हैं। उनके पास आज ED ने समन भेजा है और पूछताछ के लिए बुलाया है।

mahadev betting app controversy shraddha kapoor to hina khan

महादेव बेटिंग ऐप मामले में बॉलीवुड की कई नामी हस्तियां रडार पर आ गई हैं। प्रवर्तन निदेशालय ने हाल ही में उन सभी लोगों के पास समन भेजा है जो इस मामले में जुड़े हुए हैं। सबसे पहले रणबीर कपूर( Ranbir Kapoor) का नाम इस लिस्ट में जारी हुआ था अब लग रहा है कि धीरे-धीरे यह लिस्ट बढ़ रही है। जिसमें हुमा कुरैशी( Huma Qreshi) , कपिल शर्मा,हिना खान और श्रद्धा कपूर का नाम भी जुड़ गया है। ईडी जल्द ही इन सभी को पूछताछ के लिए बुलाने वाली है। रणबीर कपूर ने निजी कारणों के चलते इस पूछताछ को दो हफ्तों के लिए स्थगित कर दिया है। अन्य सभी कलाकार जल्द ही रायपुर में पूछताछ के लिए जा सकते हैं। बता दें कि यह एक ऑनलाइन गेमिंग एप से जुड़ा मामला है जिसमें ईडी केवल बॉलीवुड स्टार्स से पूछताछ करने वाली हैं। वह किसी गुनाह के दायरे में नहीं हैं।

End of Feed