बॉलीवुड

Made in Heaven Season 2 : 4 साल बाद वापस आ रही है करण-तारा की जोड़ी, सीजन 2 में फिर से कर पाएंगे धमाल!!!

Made in Heaven Season 2 : फैंस के इंतजार को खत्म करते हुए मेकर्स ने सीरीज की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। मेड इन हेवेन पार्ट 2 का ग्लोबल प्रीमियर 10 अगस्त को होगा। इस बार टीवी एक्ट्रेस मोना सिंह इश्वाक सिंह और त्रिनेत्रा हलधर भी सीरीज का हिस्सा बनने जा रहे हैं।

Image

Made in Heaven 2

Made in Heaven Season 2 : अमेजन प्राइम की पॉपुलर सीरीज मेड इन हेवेन का पार्ट 2 ( Made in Heaven Season 2 ) जल्द ही ऑन एयर होने वाला है। जोया अख्तर और रीमा कागती की इस ड्रामा सीरीज के दूसरे पार्ट का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे । फैंस के इंतजार को खत्म करते हुए मेकर्स ने सीरीज की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। मेड इन हेवेन पार्ट 2 का ग्लोबल प्रीमियर 10 अगस्त को होगा। सीजन के लीड स्टार शोभिता धूलिपाला ( Sobhita Dhulipala) और अर्जुन माथुर (Arjun Mathur) दूसरे सीजन में भी मुख्य किरदार में नजर आएगी। हाल ही में अमेजन प्राइम वीडियो ने शो के दूसरे सीजन का पोस्टर जारी कर फैंस को इसकी खुशखबरी दी है। पोस्टर में देखा जा सकता है कि शोभिता धूलिपाला और अर्जुन माथुर ,जिम सरभ, कल्कि कोचलिन, शशांक अरोरा, शिवानी रघुवंशी और विजय राज सहित अन्य कलाकार बड़े ही शाही अन्दाज में बैठे हैं। देखकर लग रहा है कि मेड इन हेवेन की टीम एक बार फिर से शाही शादियों में शामिल होने के लिए फिर से तैयार है। बता दें कि दूसरे सीजन में टीवी एक्ट्रेस मोना सिंह इश्वाक सिंह और त्रिनेत्रा हलधर भी सीरीज का हिस्सा बनने जा रहे हैं।

जोया अख़्तर के निर्देशन में बनी 7 एपिसोड की इस सीरीज को रितेश सिधवानी तथा फरहान अख्तर के एक्सेल मीडिया एंड एंटरटेनमेंट और ज़ोया अख़्तर तथा रीमा कागती के टाइगर बेबी ने प्रोड्यूस किया है।

मेड इन हेवन के पहले सीजन की बात करें तो यह एक 9 एपिसोड की ड्रामा सीरीज थी। जिसमें एक कम्पनी मेड इन हेवन देश की भव्य शादियों का आयोजन करती है। इस बीच कहानी में कई मोड़ आते हैं जो रिश्तों की असलियत को सामने रख देते हैं। साथ ही शो के पहले सीजन में देश की रूढ़िवादी परंपराओं और आधुनिक सोच के बीच टकराव को दिखाया गया है।

TNN Entertainment Desk
TNN एंटरटेनमेंट डेस्क author

मनोरंजन जगत में हर दिन होने वाली हलचल के लिए टाइम्स नाउ नवभारत एंटरटेनमेंट के साथ जुड़िए। यहां आपको बॉलीवुड, हॉलीवुड, साउथ फिल्म इंडस्ट्री, ओटीटी और टीवी इंडस्ट्री से जुड़ी हर बड़ी खबर पढ़ने को मिलेगी। अगर आप मनोरंजन जगत की खबरों से खुद को अपडेट रखना चाहते हैं तो टाइम्स नाउ नवभारत एंटरटेनमेंट आपके लिए वन स्टॉप डेस्टिनेशन साबित हो सकती है, जहां आपको सभी बड़ी खबरें एक जगह-एक साथ पढ़ने को मिलेंगी। टाइम्स नाउ एंटरटेनमेंट पर लेटेस्ट खबरों के साथ-साथ सेलेब ट्रिविया, फ्लैशबैक स्टोरीज, इंडस्ट्री इनसाइड रिपोर्ट्स और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स भी पढ़ने को मिलेंगी।

और पढ़ें
End of Article