Maalik: '12वीं फेल' की Medha Shankar के हाथ लगी Rajkummar Rao की एक्शन फिल्म, इस डायरेक्ट ने किया कमाल

Medha Shankar Joins Rajkummar Rao's Maalik: बॉलीवुड के गलियारों से अब जो जानकारी हाथ लगी है उसके मुताबिक पुलकित ने अपनी एक्शन मूवी 'मालिक' के लिए राजकुमार राव को कास्ट किया है। फिल्म में राजकुमार राव के साथ '12वीं फेल' एक्ट्रेस मेधा शंकर (Medha Shankar) लीड रोल में दिखाई देंगी।

Medha Shankar Joins Rajkummar Rao's Maalik: मेधा शंकर ने विक्रांत मैसी की फिल्म '12वीं फेल' (12th Fail) में लीड रोल निभाया था। इस फिल्म में मेधा शंकर ने अपनी अदाकारी से दर्शकों को दीवाना बना दिया। '12वीं फेल' की चर्चा में आज भी तो मेधा शंकर का नाम जरुर आता है। '12वीं फेल' की बड़ी सफलता के बाद अब मेधा शंकर के हाथ एक बड़ी एक्शन फिल्म लग गई है। इस समय जो रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके अनुसार मेधा शंकर को जल्द ही बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव (Rajkummar Rao) की फिल्म 'मालिक' (Maalik) में देखा जाएगा।

Medha Shankar and Rajkummar Rao

मिड-डे की रिपोर्ट के अनुसार निर्माताओं ने फिल्म 'मालिक' के लिए '12वीं फेल' एक्ट्रेस मेधा शंकर को चुना है। फिल्म का निर्देशन पुलकित करते दिखाई देंगे। इस एपेहले पुलकित ने भूमि पेडनेकर स्टारर 'भक्षक' को डायरेक्ट किया था। फिल्म में मेधा शंकर और राजकुमार राव की फ्रेश जोड़ी को ऑनस्क्रीन देखने के लिए फैन्स भी बेताब हैं। दिलचस्प बात यह है कि फिल्म में खुद को परफेक्ट दिखाने के लिए राजकुमार राव ने अपनी फिजिक पर काम शुरू कर दिया है। इस फिल्म में उन्हें मस्कुलर फिजिक में देखा जाएगा।

End of Feed