Ranbir Kapoor-Alia Bhatt, and Vicky Kaushal's
अब जो रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके अनुसार संजय लीला भंसाली फिल्म 'लव एंड वॉर' की शूटिंग 7 नवंबर से शरू करेंगे। पिंकविला के मुताबिक रणबीर कपूर फिल्म के सोलो सीक्वेंस के लिए सबसे पहले शूटिंग शुरू करेंगे। विक्की कौशल भी जल्द ही शूटिंग में शामिल होंगे। बताया जा रहा है कि आलिया भट्ट दिसंबर महीने से 'लव एंड वॉर' की शूटिंग शुरू करेंगी क्योंकि एक्ट्रेस इस समय 'अल्फा' की शूटिंग में व्यस्त हैं।
कहा जा रहा है कि 'लव एंड वॉर' का 200 दिनों तक लंबा शेड्यूल चलेगा। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट पहले भी संजय लीला भंसाली संग काम कर चुके हैं जबकि विक्की कौशल ने पहली बार निर्माता संग हाथ मिलाया है। वर्कफ्रंट की बात करें तो रणबीर कपूर इन दिनों फिल्म 'रामायण' में बिजी हैं, जिसका निर्देशन नितेश तिवारी कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर विक्की कौशल के पास फिल्म 'छावा' है। फिल्म का टीजर कुछ दिनों पहले रिलीज हुआ था।
