बॉलीवुड

Love & War: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की लव एंड वॉर में हुई Orry की एंट्री, जानिए किस रोल में आएंगे नजर

Love & War: संजय लीला भंसाली की बहुप्रतीक्षित फिल्म लव एंड वॉर का फैंस बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। अब इस फिल्म को लेकर नया अपडेट सामने आया है। बता दें रणबीर कपूर, विक्की कौशल और आलिया भट्ट की इस फिल्म में सोशल मीडिया सेंसेशन ऑरी की भी एंट्री हुई है।

Image

Love & War

Love & War: संजय लीला भंसाली की बहुप्रतीक्षित फिल्म लव एंड वॉर का फैंस बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। अब इस फिल्म को लेकर नया अपडेट सामने आया है। बता दें रणबीर कपूर, विक्की कौशल और आलिया भट्ट की इस फिल्म में सोशल मीडिया सेंसेशन ऑरी की भी एंट्री हुई है। ऑरी की एंट्री से सोशल मीडिया पर तहलका मच गया है और फैंस अब ऑरी को फिल्म में देखने का इंतजार कर रहे हैं। आइए जानते हैं कि इस फिल्म में ऑरी किस रोल में नजर आने वाले हैं।

इस रोल में नजर आएंगे ऑरी

संजय लीला भंसाली की फिल्म लव एंड वॉर में पहली बार विक्की कौशल और आलिया-रणबीर कपूर साथ नजर आने वाले हैं। अब इस फिल्म में ऑरी की एंट्री ने नई एक्साइटमेंट पैदा कर दी है। एक रिपोर्ट के अनुसार इस फिल्म में ऑरी होमोसेक्सुअल इंसान का रोल निभाने वाले हैं। ऑरी इस फिल्म में आलिया भट्ट के दोस्त बनते नजर आएंगे। वहीं जानकारी के अनुसार आलिया का रोल इस फिल्म में एक डांसर का है। वहीं रणबीर और विक्की आर्मी ऑफिसर की भूमिका में नजर आने वाले हैं। रिपोर्ट के अनुसार इस फिल्म में दीपिका पादुकोण भी कैमियो करेंगी। फिल्म मार्च 2026 में रिलीज होगी।

संजय लीला भंसाली की फिल्म में काम करने को लेकर खुश हैं एक्ट्रेस

हाल ही में इंटरव्यू के दौरान आलिया भट्ट ने इस फिल्म में काम करने को लेकर अपनी खुशी जाहिर की थी। एक्ट्रेस ने कहा था-" मेरे पास बहुत कुछ है, लेकिन मुझे यकीन नहीं है कि किसे चुनूं। संजय सर के साथ फिर से काम करने को लेकर मैं खुश हूं। मैं उन्हें और रणबीर को इतने सालों के बाद फिर से एक साथ काम करते हुए देखने के लिए बहुत उत्साहित हूं। मैं और विक्की कौशल फिर साथ आ रहे हैं। रणबीर और विक्की फिर उन्होंने संजू के साथ जादू बिखेरा।"

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article