Love And War: बढ़ते बजट को देख संजय लीला भंसाली के फूले हाथ-पांव !! जानिए रणबीर-आलिया और विक्की की फीस

Sanjay Leela Bhansali's Love and War Budget: रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल की फिल्म 'लव एंड वॉर' (Love & War) का निर्देशन संजय लीला भंसाली कर रहे है। इस मूवी को लेकर जो रिपोर्ट्स वायरल हो रही हैं उनके मुताबिक शूटिंग में देरी होने की वजह से इसका बजट बढ़ गया है।

Sanjay Leela Bhansali's Love and War Budget: संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बन रही रोमांटिक थ्रिलर बेस्ड फिल्म 'लव एंड वॉर' (Love & War) लगातार चर्चा में बनी हुई है। इस मूवी में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल की तिकड़ी देखने को मिलेगी। यह फिल्म कई वजह से चर्चा में बनी हुई है। अब जो ताजा जानकारी संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' को लेकर आई है उसके मुताबिक मेकर्स की चिंता बढ़ गई है। मेकर्स की चिंता बढ़ने का कारण फिल्म 'लव एंड वॉर' के बजट में हो रही बढ़ोतरी है। पहले इस मूवी को बनाने के लिए निर्माताओं 350 करोड़ रुपये का बजट तय किया था मगर अब यह बढ़ गया है।

Sanjay Leela Bhansali's Love and War Budget

Pic Credit: Instagram

इतने करोड़ बढ़ गया है 'लव एंड वॉर' का बजट

प्रोडक्शन हाउस से जुड़े सूत्र ने न्यूज18 को बताया है कि संजय लीला भंसाली इस मूवी को बनाने में कोई कमी नहीं छोड़ रहे हैं। यही वजह है कि मेकर्स पहले इस मूवी को 350 करोड़ रुपये के बजट के साथ बनाने वाले थे लेकिन अब यह बढ़कर 425 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। संजय लीला भंसाली के करियर की यह सबसे महंगी फिल्म साबित होने जा रही है। रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि फिल्म की शुरुआती शूटिंग 120 दिनों तक होनी थी लेकिन इसे बढ़ाकर 175 दिन कर दिया गया है, जिसमें अभी भी कई महत्वपूर्ण सीन्स और डांस सीन्स की शूटिंग बाकी है। (इसे भी पढ़ें: Ramayana FIRST Review: रणबीर कपूर की फिल्म को देख गदगद हुए दर्शक, सभी ने की जमकर तारीफ)

End of Feed