Love And War: रणबीर कपूर-विक्की कौशल के बीच नवम्बर से होगा जंग का ऐलान, आलिया भट्ट के प्यार के होंगे 2-2 दावेदार

Love And War shooting details OUT: बॉलीवुड डायरेक्टर संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) फिल्म लव एंड वॉर (Love and War) की शूटिंग अक्टूबर महीने से ही शुरू करने वाले थे लेकिन बारिश की वजह से उन्हें अपना प्लान बदलना पड़ा। ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म लव एंड वॉर की शूटिंग 7 नवम्बर से मुंबई में शुरू होगी।

Love And War shooting details OUT: बॉलीवुड डायरेक्टर संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) काफी समय से अपनी नई फिल्म शुरू करने की कोशिश कर रहे थे लेकिन किसी न किसी वजह से उनकी फिल्में फ्लोर पर नहीं जा पा रही थीं। कई दफा हाथ-पैर मारने के बाद संजय लीला भंसाली ने रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor), आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और विक्की कौशल (Vicky Kaushal) को अपनी रोमांटिक ड्रामा लव एंड वॉर (Love and War) के लिए साइन किया, जिसकी शूटिंग इस साल अक्टूब महीने से शुरू होने वाली थी लेकिन बारिश ने संजय लीला भंसाली के हाथ बांध दिए। हालांकि अब संजय लीला भंसाली ने लव एंड वॉर की शूटिंग डेट्स फाइनल कर ली हैं। पिंकविला पोर्टल के अनुसार संजय लीला भंसाली नवम्बर महीने से ही अपनी नई मूवी लव एंड वॉर शुरू कर देंगे।

Love And War

Love And War

संजय लीला भंसाली के प्रोडक्शन हाउस से जुड़े सूत्र ने पोर्टल को बताया है, 'लव एंड वॉर की शूटिंग 7 नवम्बर से शुरू हो जाएगी। फिल्म के लिए सेट का निर्माण शुरू हो चुका है। संजय लीला भंसाली मुंबई में रणबीर कपूर के साथ अगले हफ्ते से शूटिंग शुरू कर देंगे। शुरुआती हफ्तों में रणबीर कपूर कुछ सोलो सीन्स शूट करेंगे, जिसके बाद विक्की कौशल उन्हें जॉइन करेंगे। आलिया भट्ट लव एंड वॉर की शूटिंग शुरू करने से पहले यशराज बैनर की अल्फा खत्म करेंगी।'

End of Feed