Love And War shooting details OUT: बॉलीवुड डायरेक्टर संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) काफी समय से अपनी नई फिल्म शुरू करने की कोशिश कर रहे थे लेकिन किसी न किसी वजह से उनकी फिल्में फ्लोर पर नहीं जा पा रही थीं। कई दफा हाथ-पैर मारने के बाद संजय लीला भंसाली ने रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor), आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और विक्की कौशल (Vicky Kaushal) को अपनी रोमांटिक ड्रामा लव एंड वॉर (Love and War) के लिए साइन किया, जिसकी शूटिंग इस साल अक्टूब महीने से शुरू होने वाली थी लेकिन बारिश ने संजय लीला भंसाली के हाथ बांध दिए। हालांकि अब संजय लीला भंसाली ने लव एंड वॉर की शूटिंग डेट्स फाइनल कर ली हैं। पिंकविला पोर्टल के अनुसार संजय लीला भंसाली नवम्बर महीने से ही अपनी नई मूवी लव एंड वॉर शुरू कर देंगे।
संजय लीला भंसाली के प्रोडक्शन हाउस से जुड़े सूत्र ने पोर्टल को बताया है, 'लव एंड वॉर की शूटिंग 7 नवम्बर से शुरू हो जाएगी। फिल्म के लिए सेट का निर्माण शुरू हो चुका है। संजय लीला भंसाली मुंबई में रणबीर कपूर के साथ अगले हफ्ते से शूटिंग शुरू कर देंगे। शुरुआती हफ्तों में रणबीर कपूर कुछ सोलो सीन्स शूट करेंगे, जिसके बाद विक्की कौशल उन्हें जॉइन करेंगे। आलिया भट्ट लव एंड वॉर की शूटिंग शुरू करने से पहले यशराज बैनर की अल्फा खत्म करेंगी।'
संजय लीला भंसाली ने लव एंड वॉर शूट करने के लिए एक साल का समय कलाकारों से मांगा है। सूत्र ने अपनी बात आगे बढ़ाते हुए कहा, 'आलिया भट्ट और विक्की कौशल ने लव एंड वॉर के लिए 200 दिन रिजर्व किए हैं, दूसरी तरफ रणबीर कपूर अपना काम अगले साल जुलाई-अगस्त तक शूट कर लेंगे। संजय लीला भंसाली नवम्बर 2025 से लव एंड वॉर शुरू करेंगे और अक्टूबर 2025 में इसकी शूटिंग खत्म करेंगे। लव एंड वॉर खत्म करने के बाद रणबीर कपूर रामायण, धूम 4 और एनिमल पार्क की शूटिंग शुरू करेंगे।'
