लव एंड वॉर के सेट से लीक हुआ रणबीर कपूर-आलिया भट्ट का लुक, देखें 1st PIC

Ranbir-Alia look leaked from Love and War: अभिनेता रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) इन दिनों फिल्म लव एंड वॉर (Love and War) की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसे संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म लव एंड वॉर के सेट से रणबीर कपूर और आलिया भट्ट (Ranbir Alia look from love and war) के लुक सामने आ गए हैं, जिन्हें आप टाइम्स नाउ नवभारत की एक्सक्लूसिव न्यूज में देख सकते हैं...

Ranbir-Alia look leaked from Love and War: अभिनेता रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म लव एंड वॉर (Love and War) में व्यस्त हैं, जिसका डायरेक्शन संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) कर रहे हैं। संजय लीला भंसाली ने 17 साल पहले रणबीर कपूर को फिल्म सांवरिया से लॉन्च किया था, जिसके बाद इन दोनों ने कभी हाथ नहीं मिलाया। 17 साल बाद ये जोड़ी फिल्म लव एंड वॉर के लिए साथ आई है, जिस कारण इसको लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है। लव एंड वॉर में आलिया भट्ट (Alia Bhatt) भी अहम किरदार में हैं। ब्रह्मास्त्र के बाद एक बार फिर से ये जोड़ी दर्शकों को बड़ी स्क्रीन पर साथ दिखेगी। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट मुंबई में लव एंड वॉर की शूटिंग कर रहे हैं, जहां से इनका लुक लीक हो गया है। टाइम्स नाउ नवभारत की टीम ने लव एंड वॉर के सेट से रणबीर-आलिया की कुछ फोटोज ली हैं, जिन्हें आप नीचे देख सकते हैं।

Love and War Ranbir Alia look leaked

Love and War Ranbir Alia look leaked

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट (Ranbir Alia look from love and war) के जो लुक्स सामने आए हैं, उन्हें देखकर कहा जा सकता है कि संजय लीला भंसाली की ये फिल्म 70 या 80 के दशक की कहानी दर्शकों के सामने पेश करेगी। संजय लीला भंसाली ये साफ कर चुके हैं कि लव एंड वॉर एक प्रेम कहानी है, जिसमें रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के बीच में जबरदस्त प्रेम कहानी देखने को मिलेगी।

End of Feed