बॉलीवुड

अजय देवगन की फिल्म 'सन ऑफ सरदार' के निर्देशक अश्विनी धीर के बेटे का हुआ निधन, कार दुर्घटना में हुई मौत

Director Ashwini Dhir loses his son Jalaj in a car accident: रिपोर्ट के मुताबिक खबर सामने आ रही है कि अतिथि तुम कब जाओगे', 'सन ऑफ सरदार' जैसी फिल्मों के निर्देशक अश्विनी धीर ने के बेटे जलज का निधन हो गया है। आइए इस पूरी रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

Image

Director Ashwini Dhir loses his son Jalaj in a car accident

Director Ashwini Dhir loses his son Jalaj in a car accident: बॉलीवुड की दुनिया से बड़ी खबर सामने आ रही है कि अजय देवगन (Ajay Devgn) अभिनीत फिल्म 'सन ऑफ सरदार' के निर्देशक अश्विनी धीर (Ashwini Dhir) के बेटे का निधन हो गया है। बता दें की मुंबई में एक कार दुर्घटना के दौरान उनके बेटे जलज की मौत हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक निर्देशक के बेटे अपने तीन दोस्तों के साथ कार में सवार थे और उनका एक दोस्त नशे की हालत में गाड़ी चला रहा था। इस खबर के सामने आने के बाद अश्विनी धीर का पूरा परिवार शोक में डूब गया है। आइए टाइम की इस पूरी रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

फिल्म निर्देशक अश्विनी धीर (Ashwini Dhir) के बेटे जलज के अचानक निधन से उनका पूरा परिवार गहरे सदमें में चला गया है। जलज की उम्र केवल 18 साल थी और इतनी कम उम्र में अपने बच्चे को खो देना किसी भी माता-पिता के लिए बेहद दुखदायी है। रिपोर्ट के मानें तो जलज के सभी दोस्त उनके घर पर ठहरे हुए थे और सभी ने करीब रात 3 बजे तक वीडियो गेम खेला और इसके बाद वह गाड़ी लेकर लॉंग ड्राइव पर निकल गए।

अश्विनी के बेटे जलज और उनके चारों दोस्तों ने एक रेस्टोरेंट में खाना खाया और वापिस घर की तरफ निकले लेकिन तभी गाड़ी चला रहे साहिल ने अपना नियंत्रण खो दिया और गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में साहिल और उनके साथ आगे बैठे जिमी को कम चोट लगी लेकिन पीछे बैठे सार्थक और जलज की मौके पर मौत हो गई। बताते चलें की यह हादसा 23 नवंबर की रात का है उसी दिन अश्विनी धीर के बेटे का निधन हुआ था।

Swati Mishra
श्वाति मिश्रा author

स्वाती मिश्रा, टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी राइटर अगस्त 2023 से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले वह रेडियो मिर्ची में और उससे पहले एक यूएस-आधारित संस्थान न्यूजग्राम में बतौर राइटर काम कर चुकी हैं। वह मूल रूप से दरभंगा, बिहार की रहने वाली हैं। वह अर्थशास्त्र के साथ हिन्दी साहित्य और भाषा विज्ञान की विद्यार्थी रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिन्दी में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही इसी विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन भी की है। बचपन से लिखने की शौकीन रहीं इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में खुद को आगे बढ़ाया है। सिनेमा और टीवी की दुनिया में यह अपनी रुचि को लेखन के जरिए उजागर करती हैं। डांस, आर्ट बनाना, नई जगहों पर घूमना और नई फिल्में देखना इन्हें बहुत पसंद है। वह 2 साल से अधिक पत्रकारिता के करियर में हैं और एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, क्रिकेट और मनोरंजन जैसी बीट्स पर काम कर चुकी हैं। हालांकि बीते काफी समय से एंटरटेनमेंट बीट पर काम करने की वजह से उनकी इस विषय में रुचि ज्यादा हो गई है। टाइम्स नाउ नवभारत में वह अब मनोरंजन की खबरें लिखती हैं। उन्हें खबरों को एक ऐसे अंदाज में पाठकों तक पेश करना पसंद है, जो दिलचस्प भी हो और सही भी। उन्हें फिल्में देखकर नई चीजें सीखना भी पसंद है। पाठकों तक सही खबर पहुंचाना ही उनका लक्ष्य है।

और पढ़ें
End of Article