Love And War के सेट से LEAK हुईं Alia Bhatt और Ranbir Kapoor की तस्वीरें, मुंबई में हो रही शूटिंग

अभिनेता रणबीर कपूर और अदाकारा आलिया भट्ट इन दिनों फिल्म लव एंड वॉर की शूटिंग कर रहे हैं, जो मुंबई में चल रही है। सेट से आलिया-रणबीर की ताजा तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जो ऑनलाइन लीक हुई हैं।

रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल स्टारर मूवी लव एंड वॉर जनवरी 2027 में रिलीज होगी, जिसको लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। डायरेक्टर संजय लीला भंसाली इन दिनों फिल्म लव एंड वॉर की शूटिंग में व्यस्त हैं, जो मुंबई में चल रही है। टाइम्स नाउ नवभारत के हाथ लव एंड वॉर के सेट से कुछ एक्सक्लूसिव पिक्स लगी हैं, जिनमें आलिया भट्ट और रणबीर कपूर नजर आ रहे हैं। ये दोनों सेट के अंदर जा रहे थे, जब हमारे फोटोग्राफर ने ये पिक्स कैमरे में कैद की हैं। दोनों ही कलाकार नो-मेकअप लुक में नजर आ रहे हैं, जिसे देखकर ऐसा लग रहा है कि ये शूटिंग के लिए वैनिटी वैन में तैयार होंगे। TimesNow NavBharat पर ये Entertainment News भी पढ़ें: 'Hera Pheri 3' डायरेक्ट क्यों नहीं कर रहे Priyadarshan? खुद बताई वजह

Love And War के सेट से LEAK हुईं Alia Bhatt और Ranbir Kapoor की तस्वीरें, मुंबई में हो रही शूटिंग

Love And War के सेट से LEAK हुईं Alia Bhatt और Ranbir Kapoor की तस्वीरें, मुंबई में हो रही शूटिंग

Love and War की शूटिंग मुंबई में कर रहे हैं Alia Bhatt-Ranbir Kapoor

टाइम्स नाउ नवभारत के हाथ जो एक्सक्लूसिव पिक्स लगी हैं उनके अनुसार आलिया भट्ट सीधे अपनी वैनिटी वैन की तरफ बढ़ रही हैं। उनके साथ उनका स्पॉट बॉय और बॉडीगार्ड भी हैं। ऐसा लग रहा है कि आलिया भट्ट अपनी कार से निकलकर आई हैं और तैयार होने के लिए आगे बढ़ रही हैं। खबरों की मानें तो संजय लीला भंसाली रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ एक सॉन्ग सीक्वेंस शूट कर रहे हैं, जिसका सेट गोरेगांव ईस्ट, मुंबई में लगाया गया है। शूटिंग सेट से सामने आई पिक्स में विक्की कौशल दिखाई नहीं दे रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि वो इस सीक्वेंस का हिस्सा नहीं हैं। TimesNow NavBharat पर ये Entertainment News भी पढ़ें: Samuk: अक्षय कुमार की एलियन ड्रामा के लिए मिली हीरोइन, जानिए नाम

End of Feed