Salman Khan ने कड़ी सुरक्षा के बीच किया मतदान, वोट डालने स्वैग में पहुंचे भाईजान

मुंबई में आज लोकसभा चुनाव 2024 के पांचवें चरण की वोटिंग हुई। लोकतंत्र के इस पर्व में आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। शाहरुख खान से लेकर अमिताभ बच्चन तक वोट देने के लिए पहुंचे थे। बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान वोट देने के लिए पहुंचे। एक्टर के स्वैग ने फैंस का दिल जीत लिया।

आज लोकसभा चुनाव 2024 का पांचवें चरण का चुनाव हुआ। मुबंई में आम लोगों से लेकर सेलिब्रिटीज तक वोट देने के लिए अपने परिवार के साथ पहुंचे। इस लिस्ट में अमिताभ बच्चन से लेकर शाहरुख खान तक का नाम शामिल है। शाम के समय में सलमान खान अपना वोट डालने पहुंचे। भाईजान कड़ी सुरक्षा के बीच वोटिंग बूथ पर पहुंचे। भाईजान ने अपना वोट दिया। एक्टर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। भाईजान काफी कूल लुक में नजर आए। एक्टर के वायरल वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।

End of Feed