Lok Sabha 2024: बिना पत्नी के वोट देने पहुंचे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट के मतदान न देने पर उठे सवाल

  • Authored by: अभय
  • Updated May 20, 2024, 04:21 PM IST

Ranbir Kapoor Voting Video: रणबीर कपूर ने भी साल 2024 में हो रहे लोकसभा चुनाव में अपने मत का प्रयोग कर लिया है। लेकिन रणबीर कपूर के साथ आलिया भट्ट के न होने पर लोगों ने कई सवाल किए।

Ranbir Kapoor Voting Video: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार रणबीर कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'रामायण' को लेकर काफी चर्चा में बने हुए हैं। रणबीर कपूर की इस फिल्म से जुड़े एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। अभी हाल ही में फिल्म 'रामायण' के सेट से रणबीर कपूर का वीडियो वायरल हुआ था। इसी बीच रणबीर कपूर का नया वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में रणबीर कपूर वोटिंग सेंटर के बाहर दिखाई दिए। रणबीर कपूर का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। रणबीर कपूर इस वायरल हो रहे वीडियो में नए लुक में दिखाई दिए। तो चलिए जानते हैं रणबीर कपूर के इस वायरल हो रहे वीडियो में क्या खास है।

Lok Sabha 2024 Ranbir Kapoor Voting

Instagram

रणबीर कपूर ने डाला वोट

आज यानी 20 मई को लोकसभा के 5वें चरण के मतदान हो रहे हैं। इस चरण में कई राज्यों में लोग अपने मतों का प्रयोग कर रहे हैं। इस फेज में बॉलीवुड स्टार्स भी वोटिंग करते हुए नजर आ रहे हैं। सनी देओल, अक्षय कुमार समेत कई बड़े बॉलीवुड स्टार्स वोटिंग करते हुए नजर आ रहे हैं। इसी बीच रणबीर कपूर भी अपने मत का प्रयोग करने के लिए मतदान केंद्र पर पहुंचे। इस दौरान रणबीर कपूर बेहद हैंडसम लग रहे थे। रणबीर कपूर ने वोट डालने के बाद पैप्स को फोटोज के लिए पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान रणबीर कपूर ने वोटिंग के बाद अपनी फिंगर इंक लगी फिंगर भी फ्लॉन्ट की। रणबीर कपूर के इस वीडियो को फैंस जमकर शेयर कर रहे हैं।

End of Feed