Kareena Kapoor Khan Viral Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान हाल ही में वोट देने के लिए अपने पति सैफ अली खान के साथ पहुंची थीं। एक्ट्रेस व्हाइट कलर के आउटफिट में नजर आईं। सैफ और करीना कैजुअल लुक में दिखाई दिए। वोटिंग देने से पहले एक्ट्रेस के पैर लड़खड़ा गए। एक्ट्रेस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ-साफ दिखाई दे रहा है कि एक्ट्रेस गिरते-गिरते बची है। एक्ट्रेस के वायरल वीडियो पर फैंस जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।
गिरतेगिरते बचीं करीना कपूर खान
वीडियो में करीना अपने कार से उतरते हुए नजर आती है। इस दौरान एक्ट्रेस के पैर लड़खड़ा जाते हैं। लेकिन वो खुद को संभाल लेती है। इसके बाद एक्ट्रेस पति के साथ वोट देने के लिए निकल जाती है। करीना का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
आज मुंबई में वोटिंग है। सभी सितारे अपने परिवार के साथ वोट देने के लिए पहुंच रहे हैं। इस लिस्ट में शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन से लेकर रणवीर सिंह तक शामिल हुए थे। रणवीर सिंह अपनी पत्नी दीपिका पादुकोण के साथ पहुंची थे। दीपिका का बेबी बंप दिखाई दे रहा था। इन सितारों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। सितारों ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लोगों से वोट देने की अपील की थी। लोकतंत्र के इस महापर्व को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।
शाहरुख खान अपने परिवार के साथ वोटिंग बूथ पहुंचे थे। उनके साथ उनकी बेटी सुहाना और पत्नी गौरी खान नजर आए। वहीं, रणबीर कपूर अकेले वोटिंग बूथ पहुंचे थे। उनके साथ पत्नी आलिया भट्ट नहीं नजर आईं। रणबीर के साथ प्रेम चोपड़ा और शरमन जोशी नजर आए।
