Lawrence Bishnoi Gang after Baba Siddique Murder: लॉरेंस बिश्नोई गैंग (Lawrence Bishnoi Gang) एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है। बॉलीवुड सेलेब्स को लगातार टारगेट करने वाली इस गैंग ने बाबा सिद्दीकी की हत्या की जिम्मेदारी ली है। सिर्फ इतना ही नहीं गैंग ने धमकी भी दी है कि जो कोई भी सुपरस्टार सलमान खान की मदद करेगा, उनके घर पर धमकी के तौर पर गोलिया चलाई जाएंगी। यानी जो भी सलमान खान की मदद करने वाला है वह सीधे तौर पर लॉरेंस बिश्नोई के निशाने पर होगा। तीन बार के विधायक और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की शनिवार रात बांद्रा में हत्या कर दी गई है। बाबा सिद्दीकी का मर्डर उनके बेटे विधायक जीशान सिद्दीकी के कार्यालय के पास किया गया। यह भी पढ़ें- Baba Siddique Shot Dead: नम आंखों के साथ अस्पताल से बाहर आईं शिल्पा शेट्टी, रितेश देशमुख को नहीं हो रहा यकीन
Lawrence Bishnoi Gang Clear Warning after Baba Siddique Murder
इस घटना के तुरंत बाद बाबा सिद्दीकी को अस्पताल ले जाया गया, पर वहां पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई। बाबा सिद्दीकी की मौत पर रिएक्ट करते हुए रविवार को फेसबुक पर शुबुउ लोनकर ने इसकी जिम्मेदारी ली है। इसे बिश्नोई गैंग का ही हिस्सा माना जाता है। अब बिश्नोई गैंग के बयान पर यहां नजर डालते हैं।
लॉरेंस बिश्नोई की गैंग ने दी साफ चेतावनी
लोनकर ने फेसबुक पोस्ट में लिखा, 'हमारी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है, लेकिन जो कोई भी सलमान खान और दाऊद की गैंग की मदद करता है, हिसाब-किताब कर लेना।' इस पोस्ट को लेकर अब पुलिस की एक्शन में आ गई है और पोस्ट का जांच कर रही है। बता दें कि लोनकर भी जेल में हैं, पुलिस ने कहा कि पोस्ट उनके भाई प्रवीण लोनकर ने किया था, जिसे रविवार शाम को गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल इस मामले की जांच हो रही है।
