बॉलीवुड

Baba Siddique Shot Dead: पुराने दोस्त के निधन से टूटा सलमान खान का दिल, आंखों में आंसू लेकर पहुंचे अस्पताल

Baba Siddique Shot Dead: बाबा सिद्दीकी की बीती रात गोली मारकर हत्या कर दी गई है। घटना के तुरंत बाद अस्पताल ले जाने से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया। बाबा सिद्दीकी के निधन की खबर सुनकर सलमान खान सीधा लीलावती अस्पताल पहुंचे। इस बीच सलमान की आंखों में आंसू भी नजर आ रहे हैं।

Image

Salman Khan Reaches Leelavati Hospital after Baba Siddique Death

Baba Siddique Shot Dead: महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी (Baba Siddique Death) की हत्या की खबर सुनकर हर कोई हैरान है। बीती रात मुंबई के बांद्रा इलाके में 3 हमलावरों ने बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी। कुछ हफ्ते पहले ही उन्हें जान से खत्म करने की धमकियां भी मिली थीं। जिसके बाद उन्हें Y लेवल की सिक्योरिटी भी दी जा रही थी। बावजूद इसके हमलावर अपने मकसद में कामयाब रहे और बाबा सिद्दीकी को मौत के घाट उतार दिया है। गोली लगने के तुरंत बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। पर वहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस खबर के सुनने के बाद सलमान खान (Salman Khan) सिद्दीकी के परिवार को से मिलने देर रात लीलावती अस्पताल पहुंचे और वह इस घटना से काफी सदमे में नजर आए। गाड़ी में बैठे सलमान खान की आंखें नम नजर आ रही थीं। उनके चेहरे पर दोस्त के बिछड़ जाने का गम भी साफ नजर आ रहा था। यहां सलमान खान के वीडियो पर एक नजर डालते हैं। यह भी पढ़ें- Baba Siddique Shot Dead: नम आंखों के साथ अस्पताल से बाहर आईं शिल्पा शेट्टी, रितेश देशमुख को नहीं हो रहा यकीन

अस्पताल पहुंचे सलमान खान की आंखों में दिखे आंसू

सलमान खान हल्के नीले रंग की टी-शर्ट पहने हुए अपनी काली रेंज रोवर में अस्पताल पहुंचे। परिवार से मिलते हुए सलमान खान काफी भावुक भी नजर आ रहे हैं। क्योंकि वह बाबा सिद्दीकी के साथ एक बेहद करीबी रिश्ता शेयर करते थे। दोनों के बीच का बॉन्ड किसी से छिपा नहीं थी। इस बीच सलमान के अलावा शिल्पा शेट्टी, संजय दत्त भी उनके परिवार से मिलने के लिए देर रात अस्पताल पहुंचे हैं। वहीं कई बॉलीवुड स्टार्स ने सोशल मीडिया पर बाबा सिद्दीकी के निधन की खबर पर रिएक्ट करते हुए उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजली भी दी है।

Madhav Sharma
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article