Lawrence Bishnoi की धमकियों के बीच Salman Khan के सपोर्ट में उतरे Mika Singh, कहा- 'भाई है तू.. फिक्र ना कर'

Salman Khan Death Threats: सलमान खान को बार बार गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। गैंग ने यह तक कह दिया है कि जो कोई भी सलमान की मदद करने की कोशिश करेगा उसे भी अंजाम भुगतना पड़ेगा। अब मीका सिंह सलमान के सपोर्ट में आगे आ गए हैं।

Salman Khan Death Threats: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई संग विवाद के चलते सुर्खियों में है। भाईजान के लिए बीते कुछ दिनों बेहद मुश्किलों से भरे रहे हैं। एक्टर के करीबी दोस्त बाबा सिद्दीकी की हत्या कर दी गई। इस मर्डर की जिम्मेदार लॉरेंस बिश्नोई की गैंग ने ही ली है। जिसके बाद से ही सलमान की सुरक्षा को लेकर सभी लोग चौकन्ना हो गए हैं। पुलिस ने एक्टर की सिक्योरिटी बढ़ा दी है। सलमान को लगातार जान से माने की धमकियां मिल रही है। इस बीच अब बॉलीवुड सिंगर मीका सिंह ने सलमान को लेकर सपोर्ट जाहिर किया है। उन्होंने इस पूरे मामले में सलमान के साथ खड़े रहने की बात की है। यहां उनके बयान पर एक नजर डालते हैं। यह भी पढ़ें- Fact Check: ऐश्वर्या राय को तलाक देकर निमृत कौर संग सगाई की फिराक में थे अभिषेक? नहीं बचाना चाहते बिखरता परिवार!

Mika Singh supports Salman Khan

Mika Singh supports Salman Khan

सलमान खान के सपोर्ट में उतरे मीका सिंह

सलमान के 'जुम्मे की रात' गाने के सिंगर मीका ने जान से मारने की धमकियों के बीच सुपरस्टार के सपोर्ट में एक गाना डेडीकेट किया है। सिंगर ने सलमान के गाने 'गणपत' की कुछ लाइंस डेडीकेट की हैं। अपने लाइव कॉन्सर्ट में उन्होंने सलमान के लिए कुछ लाइंस डेडीकेट की है। उन्होंने कहा, 'भाई हूं मैं भाई, तू फिकर न कर।.... जो देखे इधर। अपुन को बता दे कभी हो गए फैंटर। सबकी.... अपने नाम से अपुन जाए जिधर।'

End of Feed