बॉलीवुड

Lawrence Bishnoi की धमकियों के बीच Salman Khan के सपोर्ट में उतरे Mika Singh, कहा- 'भाई है तू.. फिक्र ना कर'

Salman Khan Death Threats: सलमान खान को बार बार गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। गैंग ने यह तक कह दिया है कि जो कोई भी सलमान की मदद करने की कोशिश करेगा उसे भी अंजाम भुगतना पड़ेगा। अब मीका सिंह सलमान के सपोर्ट में आगे आ गए हैं।

Image

Mika Singh supports Salman Khan

Salman Khan Death Threats: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई संग विवाद के चलते सुर्खियों में है। भाईजान के लिए बीते कुछ दिनों बेहद मुश्किलों से भरे रहे हैं। एक्टर के करीबी दोस्त बाबा सिद्दीकी की हत्या कर दी गई। इस मर्डर की जिम्मेदार लॉरेंस बिश्नोई की गैंग ने ही ली है। जिसके बाद से ही सलमान की सुरक्षा को लेकर सभी लोग चौकन्ना हो गए हैं। पुलिस ने एक्टर की सिक्योरिटी बढ़ा दी है। सलमान को लगातार जान से माने की धमकियां मिल रही है। इस बीच अब बॉलीवुड सिंगर मीका सिंह ने सलमान को लेकर सपोर्ट जाहिर किया है। उन्होंने इस पूरे मामले में सलमान के साथ खड़े रहने की बात की है। यहां उनके बयान पर एक नजर डालते हैं। यह भी पढ़ें- Fact Check: ऐश्वर्या राय को तलाक देकर निमृत कौर संग सगाई की फिराक में थे अभिषेक? नहीं बचाना चाहते बिखरता परिवार!

सलमान खान के सपोर्ट में उतरे मीका सिंह

सलमान के 'जुम्मे की रात' गाने के सिंगर मीका ने जान से मारने की धमकियों के बीच सुपरस्टार के सपोर्ट में एक गाना डेडीकेट किया है। सिंगर ने सलमान के गाने 'गणपत' की कुछ लाइंस डेडीकेट की हैं। अपने लाइव कॉन्सर्ट में उन्होंने सलमान के लिए कुछ लाइंस डेडीकेट की है। उन्होंने कहा, 'भाई हूं मैं भाई, तू फिकर न कर।.... जो देखे इधर। अपुन को बता दे कभी हो गए फैंटर। सबकी.... अपने नाम से अपुन जाए जिधर।'

बता दें कि सलमान खान को 1998 के काले हिरण शिकार मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कई बार जान से मारने की धमकियां मिल चुकी हैं। हाल ही में मुंबई ट्रैफिक पुलिस को एक नोट मिला जिसमें दावा किया गया कि अगर सलमान ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग को 5 करोड़ रुपये नहीं दिए तो उनका हाल बाबा सिद्दीकी से भी बुरा किया जाएगा।

Madhav Sharma
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article