'बुड्ढी' और 'मोटी' बोलने वालों की Lara Dutta ने लगाई क्लास, बोलीं- 'मेरी जिंदगी में इन लोगों से...'

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Apr 25, 2024, 02:33 PM IST

लारा दत्ता अपनी वेब सीरीज Ranneeti: Balakot and Beyond के प्रमोशन में बिजी है। एक्ट्रेस ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में बताया कि वो ऑनलाइन ट्रोलिंग को कैसे हैंडल करती हैं। एक्ट्रेस ने बताया कि लोग मुझे मोटी और बुढ़ी कहते हैं। इन लोगों के कहने से मेरी जिंदगी में कोई फर्क नहीं आएगा।

बॉलीवुड एक्ट्रेस लारा दत्ता (Lara Dutta) ने अपने काम से लोगों के दिलों में अपनी अलग पहचान बनाई हैं। स्टारडम के साथ-साथ सेलेब्स को ट्रोलिंग का भी शिकार होना पड़ता है। साल 2000 की मिस यूनिवर्स लारा ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में बताया कि वो ट्रोलर्स को किस तरह से हैंडल करती हैं। एक्ट्रेस ने कहा भले ही मेरे सोशल मीडिया पर मेरे ज्यादा फॉलोअर्स नहीं है। लेकिन अक्सर ट्रोलर्स के निशाने पर आ जाती हूं।

लारा ने ऑनलाइन ट्रॉलिंग और नेगेटिविटी पर खुलकर बात की। एक्ट्रेस ने कहा, पर्सनल लेवल पर मुझे लगता है कि मेरे पास सोशल मीडिया पर बहुत ज्यादा फॉलोअर्स नहीं है। मैं सोशल मीडिया पर हूं। मुझे जितना होना चाहिए। अगर मुझे फॉलोअर्स और कमेंट और इस तरह की चीजों के लिए भूखे रहना है तो मुझे इसके साथ आने वाली हर चीज के लिए तैयार रहना होगा। असल में मेरा सोशल मीडिया उन लोगों के लिए हैं जो मुझे सच में फॉलो करते हैं। वो लोग मुझे हमेशा आगे बढ़ते देखना चाहेंगे।

End of Feed