बॉलीवुड

Konkona Sen Sharma को फिर से हुई मोहब्बत? एक्स-हसबैंड रणवीर शौरी ने ट्वीट से बताया नए बॉयफ्रेंड का नाम

Konkona Sen Sharma and Amol Parashar Affair: बॉलीवुड अदाकारा कोंकणा सेन शर्मा के एक्स-हसबैंड रणवीर शौरी ने एक ट्वीट के जरिए फैंस को बताया है कि अमोल पाराशर और कोंकणा सेन शर्मा डेट कर रहे हैं। रणवीर शौरी के ट्वीट पर अभी तक कोंकणा सेन शर्मा ने कोई रिएक्शन नहीं दिया है।

Image

Konkana Sen

Konkona Sen Sharma and Amol Parashar Affair: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के कलाकार अपनी लव लाइफ छुपाने की कितनी भी कोशिश कर लेकिन फैंस कहीं न कहीं से पता लगा ही लेते हैं कि उनके पसंदीदा स्टार की लाइफ में क्या चल रहा है। अब अदाकारा कोंकणा सेन शर्मा को ही ले लीजिए, जो अपनी पर्सनल लाइफ मीडिया की लाइट से दूर ही रखती हैं। हाल ही में उनकी लव लाइफ को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है, जिसके बाद पता चला है कि वो कलाकार अमोल पाराशर को डेट कर रही हैं। अगर आप सोच रहे हैं कि कोंकणा सेन शर्मा की लव लाइफ को लेकर इतना बड़ा खुलासा कैसे हुआ है? तो आइए आपको बताते हैं...

असल में बॉलीवुड अदाकारा कोंकणा सेन शर्मा के एक्स-हसबैंड रणवीर शौरी को एक ट्रोलर ने ट्रोल करने के लिए ट्वीट किया, जिसमें उसने लिखा कि कोंकणा ने मोदी भक्त रणवीर शौरी को छोड़कर अच्छा किया और अमोल पाराशर को डेट करना उनका सबसे बेहतरीन कदम है। रणवीर शौरी ने ट्रोलर के इस ट्वीट पर रिस्पांस देते हुए कहा कि वो भी इस बात से सहमत हैं कि कोंकणा ने उन्हें छोड़कर ठीक किया है।

Konkana Sen Amol

Konkana Sen Amol

बताते चलें कि एक्टर रणवीर शौरी इंडस्ट्री के मंझे हुए कलाकारों में से एक हैं, जो कुछ सालों पहले कोंकणा सेन शर्मा से अलग हो गए थे। इन दोनों की शादी बहुत लम्बी नहीं चल पायी थी क्योंकि इनके बीच जल्द ही मतभेद पैदा हो गए थे। कोंकणा सेन शर्मा ने अभी तक वायरल हो रहे ट्वीट पर कुछ भी नहीं बोला है। एक्टर अमोल ने भी कोंकणा सेन शर्मा के अफेयर पर चुप्पी नहीं तोड़ी है।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article