बॉलीवुड एक्ट्रेस लारा दत्ता (Lara Dutta) ने अपने काम से लोगों के दिलों में अपनी अलग पहचान बनाई हैं। स्टारडम के साथ-साथ सेलेब्स को ट्रोलिंग का भी शिकार होना पड़ता है। साल 2000 की मिस यूनिवर्स लारा ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में बताया कि वो ट्रोलर्स को किस तरह से हैंडल करती हैं। एक्ट्रेस ने कहा भले ही मेरे सोशल मीडिया पर मेरे ज्यादा फॉलोअर्स नहीं है। लेकिन अक्सर ट्रोलर्स के निशाने पर आ जाती हूं।
लारा ने ऑनलाइन ट्रॉलिंग और नेगेटिविटी पर खुलकर बात की। एक्ट्रेस ने कहा, पर्सनल लेवल पर मुझे लगता है कि मेरे पास सोशल मीडिया पर बहुत ज्यादा फॉलोअर्स नहीं है। मैं सोशल मीडिया पर हूं। मुझे जितना होना चाहिए। अगर मुझे फॉलोअर्स और कमेंट और इस तरह की चीजों के लिए भूखे रहना है तो मुझे इसके साथ आने वाली हर चीज के लिए तैयार रहना होगा। असल में मेरा सोशल मीडिया उन लोगों के लिए हैं जो मुझे सच में फॉलो करते हैं। वो लोग मुझे हमेशा आगे बढ़ते देखना चाहेंगे।
लारा ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब
एक्ट्रेस ने आगे कहा, मैं खुद किस्मत हूं कि ज्यादातर लोग मुझे फॉलो नहीं करते हैं। इस वजह से मैं उतना ट्रोल नहीं होती है। अगर कोई मुझे मोटी या बूड्ढी कहता है तो इस बात से मेरी जिंदगी में कोई असर नहीं पड़ेगा। एक्ट्रेस ने कहा, ये सब बोलने वाले लोग मेरे लिए मायने नहीं रखते हैं इसलिए मैं किसी के बारे में भी जज नहीं करना चाहता हूं। लारा इन दिनों अपनी वेब सीरीज Ranneeti: Balakot and Beyond में नजर आएंगी। इसके अलावा एक्ट्रेस वेलकम टू द जंगल और नितेश तिवारी की रामायण में नजर आएंगी।
