बॉलीवुड

'लापता लेडीज' को ऑस्कर नॉमिनेशन मिलने पर स्टार कास्ट ने जताई खुशी, रवि किशन बोले- ये भारत की फिल्म है

किरण राव की फिल्म लापता लेडीज को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। फिल्म में स्पर्श श्रीवास्तव, प्रतिभा रांटा , नितांशी गोयल और रवि किशन ने मुख्य भूमिका निभाई है। फिल्म को आमिर खान ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म को 97वें अकादमी पुरस्कार के लिए चुना गया है। फिल्म को ऑस्कर नॉमिनेशन मिलने पर स्टार कास्ट ने जताई खुशी।

Image

Laapataa Ladies (credit Pic: Instagram)

किरण राव (Kiran Rao) की फिल्म 'लापता लेडीज' (Laapataa Ladies) में स्पर्श श्रीवास्तव, प्रतिभा रांटा और नितांशी गोयल ने मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म में रवि किशन ने शानदार काम किया था। भोजपुरी स्टार रवि किशन के काम की फैंस से लेकर क्रिटिक्स तक ने सराहाना की थी। फिल्म को आमिर खान ने प्रोड्यूस किया था। फिल्म में 97वें अकादमी पुरस्कार के लिए चुना गया है। फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया ने चेन्नई में आयोजित एक इवेंट में इस बात का ऐलान किया है। इस फिल्म को बेस्ट फॉरेन फिल्म कैटेगरी में एंट्री दी गई है। इस साल ऑस्कर के लिए 29 फिल्में भेजी गई थी। ये भी पढ़ें-इन्फ्लुएंसर्स की लाइफ पर बनी हैं करण जौहर की The Tribe, इस दिन ओटीटी प्लेटफॉर्म पर मचाएगी धमाल

ऑस्कर में नॉमिनेशन मिलने पर स्टार कास्ट ने जताई खुश

लापता लेडीज को ऑस्कर में नॉमिनेशन मिलने पर किरण राव ने खुशी जताई है। फिल्म को ऑस्कर नॉमिनेशन मिलन पर आमिर खान ने कहा कि ये गर्व की बात है। नितांशी ने इस मोमेंट के बारे में बात करते हुए कहा कि हम सभी इस बात से खुश है। हमारे व्हाट्स एप ग्रुप पर इस खबर को जानने के बाद से चहल पहल है। मैं अपने कमरे में ही डांस करने लगी। स्पर्श ने कहा कि ये हम सभी के लिए इमोशनल मोमेंट हैं। इस अनाउंसमेंट के बाद से फैंस उन्हें कॉल और मैसेज कर रहे हैं। रवि किशन ने एक्साइटमेंट जताते हुए कहा है कि ये भारत की फिल्म है।

क्या है फिल्म की कहानी

लापता लेडीज की कहानी एक गांव की है जिसमें दो दुल्हन आपस में ट्रेन से बदल जाती है। दोनों दुल्हने अपने -अपने जीवन में अलग-अलग परेशानियों को झेलती है। फिल्म में रुढ़िवादी सोच को तोड़ते हुए दिखाया गया है।

Priyanka Jha
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article