Kill के बाद चमकी लक्ष्य लालवानी और राघव जुयाल की किस्मत, शाहरुख खान संग करेंगे काम

लक्ष्य लालवानी और राघव जुयाल की फिल्म किल रिलीज हो गई है। फिल्म को दर्शकों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है। किल में राघव और लक्ष्य ने अपने काम से फैंस से लेकर क्रिटिक्स तक को अपना दीवाना बना दिया है। दोनों साथ में शाहरुख खान के साथ अपकमिंग प्रोजेक्ट में आएंगे नजर।

लक्ष्य लालवानी (Lakshya Lalwani) और राघव जुयाल (Raghav Juyal) की फिल्म 'किल' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म में राघव और लक्ष्य के काम को लोगों ने खूब पसंद किया है। दोनों एक्टर्स के दमदार अभिनय ने फैंस का दिल जीत लिया है। फिल्म में लक्ष्य और राघव एक-दूसरे के ओपिजिट रोल में है। किल फिल्म 5 जुलाई को रिलीज हो गई है। दोनों अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए लगातार इंटरव्यू दे रहे हैं। राघव और लक्ष्य ने अपने इंटरव्यू में खुलासा किया कि दोनों शाहरुख खान के साथ काम कर रहे हैं।

लक्ष्य ने किल से बॉलीवुड में डेब्यू किया है। एक्टर से पूछा गया कि आप दोनों शाहरुख खान सर से मिले हैं। एक्टर ने कहा, हम उनसे मिले हैं। काश मैं आपको खुलकर बता पता। लेकिन ऐसा नहीं कर सकता। लक्ष्य ने आगे कहा, शाहरुख मेरे लिए सबकुछ है। वो आदमी नहींं अपने आप में इंस्टीट्यूशन है। वो मैजिकल है। अगर मैं उनकी तरह 10 प्रतिशत बन पाऊं तो मेरा जीवन सफल हो जाएगा।

End of Feed