बॉलीवुड

Lahore 1947: सनी देओल स्टारर में होगा धांसू 'ट्रेन सीक्वेंस', लोगों को आ जाएगी 'गदर: एक प्रेम कथा' की याद

Sunny Deol's Lahore 1947: बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर सनी देओल (Sunny Deol) की नई फिल्म 'लाहौर 1947' (Lahore 1947) की शूटिंग मेकर्स जोरों-शोरों से कर रहे हैं। इस फिल्म में निर्माताओं ने धांसू ट्रेन सीक्वेंस डालने की प्लानिंग की है। यह दर्शकों के लिए भी एक अलग एक्सपीरियंस होगा।

Image

Sunny Deol's Lahore 1947

Sunny Deol's Lahore 1947: 90 के दशक के एक्शन स्टार सनी देओल (Sunny Deol) इन दिनों अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। बॉलीवुड के बड़े-बड़े डायरेक्टर्स सनी पाजी के साथ काम करने के लिए बेताब हैं। बीते कई महीनों से सनी देओल फिल्म 'लाहौर 1947' (Lahore 1947) की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म को आमिर खान के बैनर तले बनाया जा रहा है। फिल्म का निर्देशन कोई और नहीं बल्कि राजकुमार संतोषी कर रहे हैं। फिल्म को लेकर अब तक कई तरह के अपडेट्स सामने आ चुके हैं। लेटेस्ट जानकारी के अनुसार इस फिल्म में अब एक धांसू ट्रेन सीक्वेंस होने वाला है।

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार 'लाहौर 1947' की शूटिंग जोरों शोरों से चल रही है। फिल्म की इंडियन इंडिया-पाकिस्तान के इर्द-गिर्द घूमती दिखाई देगी। एक सूत्र ने पोर्टल को जानकारी देते हुए बताया है कि फिल्म में विभाजन एरा को दिखाई जाएगा। मेकर्स ने इसमें फिल्म के धांसू ट्रेन सीक्वेंस डालने की प्लानिंग की है। इस तरह की सीन पहले कभी भी फिल्मों नहीं देखा गया है। इस क्लाइमेक्स सीन को देखने के बाद ऑडियंस भी इमोशनल हो जाएगी। इतना ही ट्रेन सीक्वेंस को देखना दर्शकों के लिए एक फ्रेश एक्सपीरियंस होने वाला है।

राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बन रही सनी देओल की मूवी 'लाहौर 1947' में प्रीति जिंटा लीड रोल में दिखाई देंगी। फिल्म में सनी देओल के बेटे करण देओल और अली फजल भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। फिल्म अगले साल यानी 2025 में रिपब्लिक डे पर रिलीज होगी। बताते चलें सनी देओल को आखिरी बार फिल्म 'गदर 2' में देखा गया था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article