Shabana Azmi to Star in Lahore 1947: साल 2022 में सनी देओल (Sunny Deol) की 'गदर 2' (Gadar 2) ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। 'गदर 2' के ब्लॉकबस्टर होने के बाद इंडस्ट्री के कई जाने-माने डायरेक्टर्स सनी देओल के साथ काम करने के लिए बेकारार हैं। इस समय सनी देओल के साथ कई प्रोजेक्ट्स हैं, जिनमें से एक आमिर खान के प्रोडक्शन्स हाउस के तहत बन रही फिल्म 'लाहौर 1947' (Lahore 1947) है। इस फिल्म की सारी तैयारियां शुरू हो गई हैं। अब जो रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक सनी देओल की 'लाहौर 1947' में एक दिग्गज अदाकारा की एंट्री होती नजर आ रही है।
बीते कई दिनों से रिपोर्ट्स सामने आई थीं कि सनी देओल के साथ 90 के दशक की जानी-मानी एक्ट्रेस प्रीति जिंटा लीड रोल में दिखाई देंगी। हालांकि मेकर्स ने अभी तक प्रीति जिंटा की कास्टिंग को लेकर कोई एलान नहीं किया है। ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो बॉलीवुड की बेहतरीन एक्ट्रेसेस में से एक शबाना अज्मी (Shabana Azmi) को सनी पाजी की फिल्म मिल गई है। सनी देओल और शबाना अज्मी पहली बार स्क्रीन स्पेस शेयर करते दिखाई देंगे।
सनी देओल की 'लाहौर 1947' का निर्देशन राज कुमार संतोषी कर रहे हैं। दूसरी ओर शबाना अज्मी की बात करें तो एक्ट्रेस को आखिरी बार करण जौहर की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में देखा गया था। इस फिल्म में शबाना अज्मी का धर्मेंद्र के साथ एक किसिंग सीन खूब वायरल हुआ था। फिल्म में रणवीर सिंह, आलिया भट्ट और जया बच्चन सहित कई एक्टर्स अहम भूमिकाओं में नजर आए थे
