बॉलीवुड

असल जिंदगी में ऐसी है Sunny Deol और Salman Khan की बॉन्डिंग, Lahore 1947 एक्टर बोले- हमारे बीच बहुत...

Lahore 1947 Actor Sunny Deol Open Up On His Bonding With Salman Khan: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सनी देओल इन दिनों अपनी फिल्म 'जाट' की तैयारी में लगे हुए हैं। वहीं हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू में सलमान खान संग अपनी बॉन्डिंग का सच बयां किया है। सनी देओल ने बताया कि उनके बीच ढेर सारा प्यार है।

Image

सनी देओल ने सलमान खान संग अपनी बॉन्डिंग पर तोड़ी चुप्पी

Lahore 1947 Actor Sunny Deol Open Up On His Bonding With Salman Khan: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सनी देओल ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। सनी देओल जल्द ही 'जाट' मूवी में नजर आने वाले हैं जो कि इसी महीने बड़े पर्दे पर तूफान मचाती हुई नजर आएगी। इसके अलावा सनी देओल 'लाहौर 1947' की भी तैयारी में लगे हुए हैं, जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 'जाट' की रिलीज से पहले सनी देओल अपने फैंस से जुड़ने की पूरी-पूरी कोशिश कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने पिंकविला को इंटरव्यू दिया, जिसमें उन्होंने अपनी मूवीज के साथ-साथ निजी जिंदगी से जुड़ी चीजें भी जाहिर कीं। सनी देओल (Sunny Deol) ने इंटरव्यू में अपनी और सलमान खान (Salman Khan) की बॉन्डिंग पर भी बात की।

सनी देओल (Sunny Deol) को इंटरव्यू के बीच कुछ पुरानी यादों से रूबरू कराया गया। उन्हें एक तस्वीर दिखाई गई, जिसमें वह और सलमान खान (Salman Khan) रियलिटी शो बिग बॉस में 'दबंग' स्टेप करते हुए दिखाई दिये। सलमान खान संग इस तस्वीर के बारे में बात करते हुए सनी देओल ने कहा, "ये बिग बॉस से जुड़ी है। उस वक्त मेकर्स ने मुझे सलमान खान की चीजें करने के लिए कहा और सलमान खान को मेरे कुछ सीक्वेंस करने थे। ये बहुत मजेदार था, हम एक-दूजे की नक्ल उतार रहे थे।"

सनी देओल (Sunny Deol) ने अपनी और सलमान खान (Salman Khan) की बॉन्डिंग के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा, "सलमान और मेरे बीच बहुत अच्छी बॉन्डिंग है और हां ये सालों से है। मुझे लगता है कि एक्टिंग शुरू करने से बहुत पहले से। बॉन्डिंग बॉन्डिंग होती है, जिसे हम मना नहीं कर सकते और हमारे बीच बहुत प्यार है।" 'लाहौर 1947' एक्टर ने सलमान खान और धर्मेंद्र के रिश्ते पर भी बात की। उन्होंने कहा, "वो मेरे पिता के भी बहुत करीब है। बोलताभी है कि मैं पापा का बेटा हूं। मुझे लगता है कि उनका बॉन्ड हम सबके साथ है, बॉबी, मैं और पापा।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article