बॉलीवुड

Lahore 1947 में सनी देओल संग एक्टिंग भी करेंगे आमिर खान, फिल्म को सुपरहिट बनाने के लिए बनाया मास्टर प्लान

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Oct 10, 2023, 08:26 AM IST

Lahore 1947 Movie: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल (Sunny Deol) अपनी अपकमिंग फिल्म लाहौर 1947 (Lahore 1947) में नजर आने वाले हैं। फिल्म को आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस द्वारा बनाया जा रहा है, जिसको लेकर अब एक बड़ा अपडेट भी सामने आ गया है। आइए इसपर एक नजर डालते हैं।

Image

Lahore 1947: Aamir khan to have a cameo

Lahore 1947 Movie: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल (Sunny Deol) की फिल्म गदर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है, जिसके बाद अब एक बार फिर बॉलीवुड पर सनी पाजी का जलवा लौट आया है। आमिर खान ने भी अब एक प्रोड्यूसर के नाते सनी देओल संग मूवी करने का फैसला कर लिया है। जिसकी आधिकारिक घोषणा भी की जा चुकी है। आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस APK के बैनर तले फिल्म लाहौर 1947 बनने वाली है। जिसके लीड के तौर पर सनी देओल को कास्ट कर लिया गया है। फिल्म को राजकुमार संतोषी डायरेक्टर करने वाले हैं।

फिल्म लाहौर 1947 की कहानी को लेकर भी दर्शक अभी से काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। मूवी को लेकर अब एक नया और तगड़ा अपडेट सामने आ गया है, आइए इसपर एक नजर डालते हैं।

सनी देओल संग एक्टिंग करेंगे आमिर खान

एक प्रोड्यूसर होने के साथ ही लाहौर 1947 में आमिर खान का एक कैमियो भी नजर आने वाला है, इस फिल्म को सुपरहिट बनाने के लिए आमिर अपनी तरफ से कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। पहले आमिर और सनी के बीच अनबन की खबरें भी सामने आई थीं, हालांकि अब दोनों के बीच रिश्ते काफी सुधर गए हैं। फिल्म लाहौर 1947 की शूटिंग जल्द ही शुरू हो जाएगी। आमिर खान भी अपना पार्ट शूट करने के लिए तैयार है। सनी देओल और आमिर खान को एक साथ देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article