Kuttey box office collection Day 2: अर्जुन कपूर-तब्बू की फिल्म का 2 दिनों में ही निकला दम, आंकड़े देख रोएंगे मेकर्स

Kuttey box office collection Day 2: अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और तब्बू (Tabu) स्टारर कुत्ते (Kuttey) बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कारोबार करने में नाकामयाब रही है। फिल्म कुत्ते ने अपने ओपनिंग-डे पर केवल 1 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। अगर फिल्म के दूसरे दिन की कमाई की बात करें तो इसने अपने खाते में 1.5 करोड़ रुपये जोड़े हैं।

Kuttey box office collection Day 2: बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर काफी लम्बे समय से एक हिट फिल्म की तलाश कर रहे हैं, जो सिलसिला उनकी अगली फिल्म की रिलीज तक जारी रहेगा। फिल्म कुत्ते (Kuttey) बीते शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है, जिसने बेहद निराश करने वाले आंकड़े दर्ज कराए हैं। फिल्म कुत्ते ने ओपनिंग-डे पर 1 करोड़ रुपये का कारोबार किया था, जो बेहद निराश करने वाला था। ट्रेड एक्सपर्ट्स को लगा था कि कुत्ते दूसरे दिन उछाल दर्ज कराएगी लेकिन ऐसा होता नहीं दिख रहा है। फिल्म कुत्ते ने दूसरे दिन बड़ी उछाल दर्ज नहीं कराई है। फिल्म ने दूसरे दिन केवल 1.5 करोड़ रुपये का कारोबार किया है, जिसको मिलाकर इसकी कुल कमाई 2.5 करोड़ रुपये हो गई है। फिल्म कुत्ते की 2 दिनों की कमाई देख ट्रेड एक्सपर्ट्स भी परेशान हैं क्योंकि इसे अच्छे रिव्यूज मिले थे। बॉलीवुड की फिल्में सिनेमाघरों में धमाल नहीं मचा पा रही हैं, इस लिस्ट में कुत्ते का नाम भी जुड़ गया है।

Kuttey

Kuttey

अच्छे रिव्यूज के बावजूद भी कुत्ते हुई फ्लॉप

सिनेमाघरों में कौन सी फिल्म अच्छी कमाई कर ले, यह भविष्यवाणी आज कोई भी नहीं कर सकता है। जहां अजय देवगन की कंटेंट बेस्ड फिल्म दृश्यम ने सिनेमाघरों में अच्छी कमाई की है, वहीं कुत्ते बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई है। कुत्ते का निर्देशन विशाल भारद्वाज के बेटे आसमान भारद्वाज ने किया है। आसमान भारद्वाज के डायरेक्शन को फिल्म क्रिटीक्स ने सलाम किया है और उनकी काफी तारीफ हुई है लेकिन कुत्ते का कलेक्शन देखकर यह कहा जा सकता है कि आसमान भारद्वाज जिस शुरुआत के हकदार थे, वो उन्हें नहीं मिली है।

End of Feed