बॉलीवुड

Arjun Kapoor ने कर लिया मलाइका अरोड़ा से ब्रेकअप? अब कुशा कपिला संग जुड़ने लगा एक्टर का नाम!

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Aug 25, 2023, 09:55 AM IST

Arjun Kapoor and Malaika Arora break up: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) इन दिनों अपनी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा के साथ ब्रेकअप की खबरें के बाद सुर्खियों में आ गए हैं। इस बीच उनके और कुशा कपिला के रिश्ते की खबर भी सामने आई, जिसपर अब कुशा कपिला का रिएक्शन सामने आ गया है।

Image

Arjun Kapoor and Kusha Kapila

Arjun Kapoor and Malaika Arora break up: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) इन दिनों अपनी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) के साथ ब्रेकअप की खबरें के बाद सुर्खियों में आ गए हैं। इस बीच उनके और कुशा कपिला (Kusha Kapila) के रिश्ते की खबर भी सामने आ रही हैं। कुशा कपिला और अर्जुन कपूर हाल ही में एक साथ करण जौहर की हाउस पार्टी में नजर आए थे। जिसकी फोटोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुईं और लोग अर्जुन और कुशा के रिश्ते के बारे में बात करने लगे। अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप की खबरों पर अब कुशा कपिला का रिएक्शन सामने आ गया है। वह इन खबरों से काफी तंग आ गई हैं। उन्होंने कहा कि वह डरी हुईं हैं कही उनकी मां ये सारी बातें सोशल मीडिया पर न पढ़ लें जो फिलहाल उनको लेकर की जा रही हैं।

क्या सच में हो चुका है कि अर्जुन-मलाइका का ब्रेकअप?

हाल ही में अर्जुन कपूर को अकेले वेकेशन पर जाते देखा गया है, जहां उनकी फोटोज और कैप्शन को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि मलाइका और अर्जुन कपूर का ब्रेकअप हो गया है। इस बीच कुशा कपिला ने कहा, ' 'रोज अपने बारे में इतनी बकवास पढ़कर मुझे अपना खुद के एक फॉर्मेट इंट्रोडक्शन करवाना पड़ेगा। हर समय मैं बकवास बातें खुद के बारे में देखती हूं। बस दुआ करती हूं कि मेरी मम्मी न ये सब पढ़ लें। उनकी सोशल लाइफ को झटका लगेगा।'

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article