पॉपुलर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और एक्ट्रेस कुशा कपिला (Kusha Kapila) अपने करियर के पीक पर है। एक्ट्रेस की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है। कुशा अपनी अपकमिंग फिल्म सुखी और थैंक्यू फॉर कमिंग को लेकर चर्चा में है। एक्ट्रेस अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। एक्ट्रेस इन दिनों शिल्पा शेट्टी के साथ सुखी के प्रमोशन में बिजी हैं। फिल्मों के अलावा एक्ट्रेस अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) संग डेटिंग की खबरों को लेकर भी चर्चा में थी।
kusha kapila and arjun kapoor (credit pic: instagram)
एक्ट्रेस ने अर्जुन कपूर के संग डेटिंग की खबरों को अफवाह बताया था। एक्ट्रेस अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में अर्जुन को लेकर कुछ भी कहने से बचती हुई नजर आईं। एक्ट्रेस ने कहा कि ईमानदारी से कहूं तो मैं इस बारे में कोई रिएक्शन नहीं देना चाहती हूं।
अर्जुन कपूर संग डेटिंग पर कुशा ने तोड़ी चुप्पी
एक्ट्रेस ने अर्जुन कपूर संग डेटिंग की खबरों पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा था कि रोज -रोज अपने बारे में बकवास खबरें पढ़कर मुझे अपना खुद से फॉर्मल इंट्रोडक्शन करवाना पड़ेगा। एक्ट्रेस ने आगे कहा था कि अपने बारे में ऐसी खबरें पढ़ने के बाद मैं हर रोज यही प्रार्थना करती हूं कि मेरी मम्मी ने ये सब पढ़ लें। एक्ट्रेस ने इस पोस्ट में किसी का भी नाम नहीं लिखा था। एक्ट्रेस ने शादी के 6 साल बाद अपने पति जोरावर से तलाक ले लिया। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पोस्ट शेयर कर इसके बारे में जानकारी दी थी।
वहीं, कुशा के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस की शिल्पी शेट्टी संग सुखी रिलीज होगी। इसके अलावा थैंक्यू फॉर कमिंग में शहनाज गिल, भूमि पेडनेकर और डोली गिल के साथ नजर आएंगी।
