Kumar Sanu Action on Rita Bhattacharya Allegation: बॉलीवुड के मशहूर सिंगर कुमार सानू (Kumar Sanu) इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। अभी हाल ही में कुमार सानू पर उनकी एक्स वाइफ रीता भट्टाचार्य (Rita Bhattacharya) कई आरोप लगाए थे। रीता भट्टाचार्य के लगाए गए आरोपों के बाद से कुमार सानू सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किए जा रहे हैं। इन सब के बीच अब कुमार सानू ने अपनी पूर्व पत्नी पर एक्शन लेने का फैसला किया है। तो चलिए जानते हैं कुमार सानू और रीता भट्टाचार्य का पूरा विवाद क्या है, जिसको लेकर इतनी चर्चा हो रही है।
Image Source: Reddit
कुमार सानू ने लिया ये एक्शन
सिंगर कुमार सानू एक बार फिर से खबरों में आ गए हैं। कुमार सानू ने अपनी एक्स पत्नी रीता भट्टाचार्य द्वारा लगाए आरोपों के खिलाफ एक्शन लेने का मन बना लिया है। कुमार सानू ने पत्नी रीता भट्टाचार्य के बयान के खिलाफ लीगल नोटिस भेजा है। वकील सना रईस खान (Sana Raees Khan) ने एक ऑफिशियल स्टेटमेंट में कुमार सानू की एक्स वाइफ रीता भट्टाचार्य को भेजे गए लीगल नोटिस के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि पिछले 40 सालों से श्री कुमार सानू ने अपनी आत्मा को म्यूजिक में झोंक दिया है। उन्होंने लाखों लोगों को खुशी दी और दुनिया भर में प्यार और सम्मान कमाया। दुखद झूठ एक पल के लिए शोर मचा सकते हैं, लेकिन वो उस आर्टिस्ट की विरासत को मिटा नहीं सकते, जिसने अपनी जिंदगी म्यूजिक और यादों को पीढ़ियों को दी।' उन्होंने आगे कहा, 'हम ये सुनिश्चित करेंगे कि उनकी छवि को खराब करने की नापाक कोशिशों का जवाब कानून की पूरी ताकत से दिया जाए, ताकि उनकी इज्जत, विरासत और परिवार का सम्मान बचा रहे। किसी भी शख्स या मीडिया प्लेटफॉर्म का हक नहीं कि वो एक पिता की इज्जत को ठेस पहुंचाए या अपने परिवार की इज्जत को सनसनी के लिए बेचे।'
क्या आरोप लगाए थे?
रीता भट्टाचार्य ने एक इंटरव्यू के दौरान अपने एक्स पति कुमार सानू पर टॉर्चर के अरोप लगाए थे। साथ ही साथ कुमार सानू के परिवार के खिलाफ भी काफी कुछ बोला था। रीता भट्टाचार्य और कुमार सानू के विवाद को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
