बॉलीवुड

'Krrish 4' में नजर आ सकती हैं Shraddha Kapoor !! अगले महीने होगी बड़ी अनाउंसमेंट?

Is Shraddha Kapoor in Krrish 4: एंटरटेनमेंट की दुनिया से श्रद्धा कपूर को लेकर खबरें वायरल हो रही है कि उन्हें मेकर्स ऋतिक रोशन की आने वाली फिल्म 'कृष 4' में कास्ट करने की बड़ी प्लानिंग में लगे हुए हैं। श्रद्धा ने भी खुद बताया कि वो अपनी नई फिल्म की घोषणा जनवरी में करेंगी।

Image

Shraddha Kapoor in Krrish 4

Is Shraddha Kapoor in Krrish 4: श्रद्धा कपूर बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक हैं। श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) इस समय हॉरर कॉमेडी फिल्म 'स्त्री 2' (Stree 2) की सफलता को एन्जॉय कर रही हैं। फिल्म का निर्देशन अमर कौशिक ने किया था। इस हॉरर कॉमेडी ने बॉक्स ऑफिस पर 600 करोड़ रुपये से अधिक कमाई भी की। 'स्त्री 2' की अपार सफलता के बाद अब श्रद्धा कपूर को लेकर खबरें आ रही हैं कि उन्हें ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) की सुपरहीरो बेस्ड मूवी 'कृष 4' (Krrish 4) में अहम किरदार निभाते हुए देखा जा सकता है।

'कृष 4' में देखेंगी श्रद्धा कपूर?

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार ऋतिक रोशन की फिल्म 'कृष 4' लगातार चर्चा में बनी हुई है। ऐसे में अब मीडिया में खबरें वायरल हो रही हैं कि इस फिल्म के मेकर्स ने श्रद्धा कपूर का नाम सेलेक्ट किया है। रेडिट पर वायरल एक वीडियो में श्रद्धा कपूर अपने नेक्स्ट प्रोजेक्ट के बारे में बात करती दिखाई दीं। इस दौरान श्रद्धा कपूर ने कहा, 'मेरी अगली फिल्म कौनसी है...इसकी ऑफिशियल अनाउंसमेंट अभी नहीं करूंगी। जनवरी में आपको बता दूंगी।' श्रद्धा कपूर के इस बयान के बाद लोगों ने कयास लगाने शुरू कर दिए हैं कि उन्हें 'कृष 4' में देखा जाएगा।

कुछ दिनों पहले राकेश रोशन ने भी एक इंटरव्यू में भी बताया था कि 'कृष 4' की घोषणा अगले साल जनवरी में की जाएगी। इसके अलावा श्रद्धा कपूर को हाल ही में सिद्धार्थ आनंद के ऑफिस में विजिट करते हुए भी देखा गया था। मेकर्स की ओर से श्रद्धा कपूर की एंट्री को लेकर अभी तक ऑफिशियल नहीं की गई है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article