बॉलीवुड

Hrithik Roshan की Krrish 4 की रिलीज डेट आउट, साल 2025 की दीवाली पर होगा धमाका

  • Authored by: अभय
  • Updated May 17, 2024, 04:25 PM IST

Krrish 4 Release Date Out: ऋतिक रोशन की फिल्म 'कृष 4' को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। लंबे इंतजार के बाद 'कृष 4' की रिलीज डेट सामने आ गई है। 'कृष 4' साल 2025 में बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली है।

Image

Instagram

Krrish 4 Release Date: बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) की अपकमिंग फिल्म 'कृष 4' (Krrish 4) को लेकर काफी चर्चा में हैं। अभी कुछ दिनों पहले फिल्म डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने अभी हाल ही में 'कृष 4' पर अधिकारिक मुहर लगाई थी। जिसके बाद से ऋतिक रोशन की इस अपकमिंग फिल्म को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। पहले फिल्म की शूटिंग को लेकर बड़ा खुलासा हुआ था अब रिलीज डेट को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। फिल्म की रिलीज डेट सामने आने के बाद फैंस खुशी से झूम उठे। तो चलिए जानते हैं 'कृष 4' कब रिलीज होने वाली है।

'कृष 4' की रिलीज डेट हुई आउट

ऋतिक रोशन की फिल्म 'कृष 4' का फैंस काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म को लेकर अभी हाल ही में कुछ अपडेट सामने आए थे। इसके बाद अब फिल्म की रिलीज डेट को लेकर खुलासा हो गया है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने अभी हाल ही में ऋतिक रोशन की फिल्म 'कृष 4' और 'वॉर 2' की रिलीज डेट को लेकर ट्वीट किया है। इस ट्वीट के अनुसार 'वॉर 2' साल 2025 के स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज होने वाली है। तो वहीं 'कृष 4' साल 2025 की दीवाली पर रिलीज हो सकती है। इस खबर ने फैंस का दिल खुश कर दिया है। आपको बता दें अभी तक मेकर्स ने 'कृष 4' की रिलीज डेट का ऐलान नहीं किया है।

कब रिलीज हुई थी 'कृष 3'

'कृष 4' की रिलीज डेट के सामने आने के बाद हर तरफ इसको लेकर चर्चा हो रही। आपको बता दें कि 'कृष 3' साल 2013 में बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी। दोनों फिल्मों को बीच फैंस को काफी लंबा इंतजार करना पड़ा। अब देखना होगा ऋतिक रोशन की फिल्म 'कृष 4' बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल दिखाती है।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article