Rakesh Roshan not Directing Krrish 4: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के बेहतरीन डायरेक्टर और प्रोड्यूसर राकेश रोशन (Rakesh Roshan) की फिल्म 'कृष 4' (Krrish 4) का सभी को इंतजार है। 'कोई मिल गया', 'कृष' और 'कृष 3' का निर्देशन करने के बाद अब राकेश रोशन को लेकर खबरें आ रही है कि वो चौथी किस्त का निर्देशन नहीं करेंगे। राकेश रोशन ने फिल्म 'कृष 4' के निर्देशन को लेकर यह भी कहा कि इस बात की कोई गारंटी नहीं है कि उनके द्वारा डायरेक्ट की गई फिल्म ब्लॉकबस्टर ही साबित हो। अब फैन्स यह जानने के लिए बेताब हैं कि ऋतिक रोशन स्टारर का निर्देशन करने के लिए किस डायरेक्टर को ऑनबोर्ड लिया जाता है।
बॉलीवुड हंगामा से बात करते हुए राकेश रोशन ने 'कृष 4' के डायरेक्शन को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि अब मैंने फ्रेंचाइजी का निर्देशन करने से अपने हाथ पीछे खींच लिए हैं। राकेश रोशन ने लोगों को यह विश्वास दिलाया है कि वो केवल इस मूवी की देखरेख करेंगे। वो इस बात की निगरानी करते रहेंगे कि यह सही बन रही है या नहीं। उन्होंने आगे कहा, 'आने वाले समय में मैं अगर अपने सेंस में नहीं रहा और मुझे इसे आगे बढ़ाना पड़ा तो मुझे कैसे पता चलेगा कि वो क्या बना रहे हैं।'
उन्होंने यह भी बताया कि अगर मैं फिल्म डायरेक्ट करने लगता हूं तो इस बात की गारंटी नहीं है कि ये ब्लॉकबस्टर ही साबित हो। इस मूवी में ऋतिक रोशन एक बार फिर सुपर हीरो के किरदार में दिखाई देंगे। वर्कफ्रंट की बात करें तो ऋतिक रोशन इन दिनों फिल्म 'वॉर 2' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में उन्हें एजेंट कबीर के किरदार को दोहराते हुए देखा जाएगा। यह मूवी इसी साल 14 अगस्त के दिन रिलीज होगी।
