बॉलीवुड

Krrish 4 में एक नहीं बल्कि तीन रोल में नजर आएंगे ऋतिक रोशन, पुराने स्टार्स की होगी वापसी

  • Authored by: अभय
  • Updated Apr 9, 2025, 07:06 AM IST

Krrish 4 Story Update: ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) की फिल्म 'कृष 4' (Krrish 4) एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। हाल ही में सामने आईं मीडिया रिपोर्ट में फिल्म कृष 4 की स्टोरी को लेकर बड़ा खुलासा किया गया है। साथ ही साथ पुराने स्टार्स की वापसी की दावा भी किया है।

Image

Krrish 4

Krrish 4 Story Update: बॉलीवुड के सुपरहीरो ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) की फिल्म 'कृष 4' (Krrish 4) इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है। 'कृष 4' को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। अभी हाल ही में खबर सामने आई थी 'कृष 4' को खुद ऋतिक रोशन डायरेक्ट करेंगे। अब इस फिल्म से जुड़ी एक नई रिपोर्ट सामने आ रही है। जिसमें फिल्म की कहानी और एक पुरानी एक्ट्रेस की एंट्री के बारे में बताया गया है। इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। तो चलिए जानते हैं रिपोर्ट में कहानी और एक्ट्रेस को लेकर क्या खुलासा किया गया है।

ऐसा होगा ऋतिक रोशन का रोल

फिल्म 'कृष 4' अपनी रिलीज से पहले ही काफी सुर्खियों में है। फिल्म को लेकर एक के बाद एक खबरें सामने आ रही हैं। अभी हाल ही में सामने आई इंडिया टुडे की रिपोर्ट में बताया गया है कि 'कृष 4' में ऋतिक एक नहीं बल्कि तीन अलग-अलग किरदार निभाते नजर आएंगे। इसके साथ ही खबर है कि इस फिल्म में टाइम ट्रैवल की थीम होगी, जो इसे पहले से ज्यादा रोमांचक बनाएगी। इसके अलावा रिपोर्ट में बताया गया है कि 'कृष 4' में प्रीति जिंटा (Preity Zinta) की वापसी हो सकती है। उनके अलावा प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) भी अपने पुराने किरदार प्रिया मेहरा के रोल में दिख सकती हैं। खबरों की मानें तो रेखा (Rekha) और विवेक ओबेरॉय (Vivek Oberoi) भी अपने किरदारों को दोबारा निभाएंगे। आपको बता दें कि अभी तक इसके बारे में कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

कब रिलीज होगी 'कृष 4'

ऋतिक रोशन की फिल्म 'कृष 4' साल 2026 में बड़े पर्दे पर दस्तक दे सकती है। फिल्म में ऋतिक रोशन और प्रीति जिंटा के साथ-साथ नोरा फतेही (Nora Fatehi) भी अहम रोल में नजर आने वाली हैं। फिल्म 'कृष 4' को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article