KRK tweets on Kartik Aaryan: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कमाल आर खान पिछले कुछ दिनों से लगातार कार्तिक आर्यन को लेकर ट्वीट कर रहे हैं और लोगों को बता रहे हैं कि एक्टर के खिलाफ इंडस्ट्री के कुछ लोग साजिश कर रहे हैं ताकि वो फ्लॉप हो जाएं। फिल्म भूल भुलैया 2 से कार्तिक आर्यन बड़े स्टार बन गए हैं, जो बात कुछ लोग हजम नहीं कर पा रहे हैं। कमाल आर खान ने आज भी सोशल मीडिया पर कार्तिक आर्यन को लेकर दो ट्वीट किए हैं, जिनमें उन्होंने इशारा दिया है कि एक्टर के दुश्मन उनकी फिल्म शहजादा फ्लॉप कराना चाहते हैं ताकि वो सफल एक्टर के रूप में न दिख पाएं।
KRK का दावा Kartik Aaryan को फ्लॉप कराना चाहते हैं कुछ लोग, देखें ट्वीट
कमाल आर खान ने अपने ट्वीट में लिखा है, 'कार्तिक आर्यन का करियर 2 भागों में डिवाइड किया जा सकता है। पहला भूल भुलैया 2 से पहले का करियर, जब वो किसी के लिए खतरा नहीं थे। दूसरा भूल भुलैया 2 के बाद का करियर, जब वो कई लोगों के लिए खतरा हैं। और इन दुश्मनों से पार पाना इतना आसान भी नहीं है। देखते हैं कि यह लड़ाई कितनी आगे जाती है और कौन जीतता है।'
Kartik Aryan’s career is divided in 2 parts.1) Before #BhoolBhulaiyaa2 when he was not threat for anyone.2) After… t.co/aQthBB6pqH
— ANI (@ANI) Feb 16, 2023
कमाल आर खान ने अपने दूसरे ट्वीट में खुद का उदाहरण देते हुए लिखा है, 'मैं देशद्रोही 2 बनाना चाहता था। राज बब्बर साहब ने मेरी स्क्रिप्ट पढ़ी तो उन्होंने मुझसे कहा कि मैं ये स्क्रिप्ट न बनाऊं। उन्होंने कहा कि तुमने देशद्रोही तब बनाई जब कोई तुम्हें जानता नहीं था। लेकिन अब तुम देशद्रोही नहीं बना सकते हो क्योंकि हर कोई तुम्हें जानता है। यही स्थिति आज कार्तिक आर्यन के साथ है।'
I wanted to make Film #deshdrohi2 in 2009. #RajBabbar Sahab read the script n asked me to not make it. He said:- Yo… t.co/5P7A3JjePY
— ANI (@ANI) Feb 16, 2023
कमाल आर खान ने अपने एक ट्वीट में कुछ बड़े बैनर्स के नाम भी लिए हैं, जिनको लेकर उन्होंने दावा किया है कि ये सभी कार्तिक आर्यन के खिलाफ हैं। ऐसे में कार्तिक की शहजादा की बम्पर ओपनिंग नामुमकिन लग रही है। इन बड़े बैनर्स ने अभी तक केआरके के इन ट्वीट्स पर रिएक्ट नहीं किया है।
