बॉलीवुड

करोड़पति बॉयफ्रेंड संग डेटिंग पर Kriti Sanon ने तोड़ी चुप्पी! बोलीं- 'मैं झगड़े के बाद रोती ...'

बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन इन दिनों अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में है। एक्ट्रेस बिजनेसमैन कबीर बहिया को डेट कर रही है। हालांकि इन खबरों को अभी तक एक्ट्रेस ने कंफर्म नहीं किया है। एक्ट्रेस ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में बताया कि वो रिलेशनशिप में किस तरह की इंसान है।

Image

Kriti Sanon (credit Pic: Instagram)

बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन (Kriti Sanon) इन दिनों अपनी डेटिंग लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, एक्ट्रेस यूके बेस्ड बिजनेसमैन कबीर बहिया (Kabir Bahia) को डेट कर रही हैं। हालांकि एक्ट्रेस ने अपनी डेटिंग लाइफ को लेकर कोई रिएक्शन नहीं दिया है। एक्ट्रेस ने Nikhil Kamath को दिए इंटरव्यू में बताया कि वो किस तरह का रिलेशनशिप चाहती हैं। एक्ट्रेस से पूछा गया कि क्या वो लड़ाई में पहले सॉरी बोलती हैं। इसके जवाब में एक्ट्रेस ने कहा कि ये डिपेंड करता है कि गलती किसकी है।

एक्ट्रेस ने कहा, अगर मैंने गलती नहीं की तो मैं माफी नहीं मांगूगी। लेकिन मैं चीजों को सुलझाने में यकीन रखती हूं। मैं उस बात को बिना सुलझाए नहीं छोड़ूंगी। मैं उस प्रॉब्लम के बारे में बात करूंगी। एक्ट्रेस ने आगे पूछा गया कि क्या वो छोटी -छोटी बातों पर रोती है।

कृति ने बताया कि वो रिलेशनशिप में कैसी है

एक्ट्रेस ने कहा मैं ये नहीं कहूंगी कि रोती नहीं हूं। मैं भी रोती हूं लेकिन बिना वजह नहीं। एक्ट्रेस ने कहा, मैं ज्यादातर मौकों पर तो रोती नहीं हूं। लेकिन कुछ सालों से खुद को इमोशनली काफी लो महसूस किया है। एक्ट्रेस ने अपने काम को लेकर कहा कि मुझे काम करना पसंद है। मेरा कोई एंड गोल नहीं है। मैं सिर्फ अपने लिए काम कर रही हूं। मैं किसी भी तरह के वेलिडेशन के लिए काम नहीं कर रही हूं। सेट पर रोज जाना ही मुझे काम करने के लिए प्रेरित करता है।

वहीं, वर्कफ्रंट की बात करें तो कृति की इस साल दो फिल्में रिलीज हुई। दोनों फिल्मों में एक्ट्रेस के काम को लोगों ने खूब पसंद किया। एक्ट्रेस आखिरी बार क्रू में नजर आई थी। एक्ट्रेस काजोल के साथ तीन पत्ती में नजर आएंगी। इस फिल्म को कृति अपने प्रोडक्शन हाउस बैनर के तले प्रोड्यूस कर रही हैं।

Priyanka Jha
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article