Kriti Sanon on Nepal Floods: बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन (Kriti Sanon) पिछले कुछ दिनों से लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। अभी हाल ही में कृति सेनन के रक्षाबंधन के एक एड पर विवाद हो गया था। इस विवाद पर बॉलीवुड स्टार्स से लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी तक बयान देते नजर आए थे। लेकिन बाद में कंपनी ने एड के वीडियो को ही हटा लिया। अब इन सब विवादों के बीच कृति सेनन की नई पोस्ट सामने आई है। कृति सेनन ने नेपाल में आई भयानक फ्लैश फ्लड को लेकर अपनी चिंता जाहिर की है। तो चलिए जानते हैं कृति सेनन ने क्या कहा है।
कृति सेनन ने किया ये पोस्ट (Image Source: Kriti Sanon Instagram)
टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें:बिकिनी में राखी बांधने पर Kangana Ranaut ने Kriti Sanon को घेरा, बोलीं 'ये बेहद अजीब है...'
इमोशनल हुईं कृति सेनन
एक्ट्रेस कृति सेनन एक बार फिर से खबरों में आ गई हैं। इसकी वजह कुछ और नहीं बल्कि एक्ट्रेस की अभी हाल में शेयर की गई पोस्ट है। कृति सेनन ने नेपाल में आई भयानक फ्लैश फ्लड को लेकर दुख जाहिर किया है। कृति ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए इस प्राकृतिक आपदा से प्रभावित लोगों के लिए प्रार्थना की और अपनी चिंता जताई। नेपाल में हुई इस तबाही में बड़ी संख्या में लोगों की जान गई है और कई लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं। कृति सेनन की ये पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। कृति सेनन से पहले सोनू सूद, संजय दत्त, भूमि पेडनेकर, मनीषा कोइराला और कई सितारों ने नेपाल के लोगों के साथ दुख के इस समय में अपना समर्थन जताया है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें:'बाबा रामदेव ने शालीनता की हर सीमा पार कर दी...' Kangana Ranaut का फूटा गुस्सा
इतने लोगों की हुई मौत
पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक नेपाल में अचानक आई बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 469 हो गई है। रेस्क्यू टीमें तीसरे दिन भी लाशें निकाल रही हैं। अब तक 1545 घायल या फंसे लोगों को बचाया जा चुका है और 84 का काठमांडू के अस्पतालों में इलाज चल रहा है। एक हजार से ज्यादा लोग लापता बताए जा रहे हैं, जिनमें भारतीय और विदेशी दोनों शामिल हैं।
