बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन इन दिनों अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। एक्ट्रेस यूके बेस्ड बिजनेसमैन कबीर बहिया को डेट कर रही हैं। एक्ट्रेस ने इस बार ग्रीस में अपना बर्थडे मनाया था। एक्ट्रेस के बर्थडे में उनके करीबी दोस्त शामिल हुए थे। इस पार्टी से कृति और कबीर की तस्वीरें और वीडियो सामने आए थे। इसके बाद से दोनों के डेटिंग की रूमर्स की खबरें सुर्खियों में हैं। अब एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना ने ग्रीस पार्टी का वीडियो शेयर किया है। वीडियो में कृति और कबीर साथ में डांस करते दिख रहे हैं।
Kriti Sanon (credit Pic: Instagram)
ये भी पढ़ें- एयरपोर्ट पर Raha को सीने से लगाए दिखीं Alia bhatt, बेटी को कंधे पर सुलाते देख फैंस ने दिया परफेक्ट बहू का टैग
दोनों एक-दूसरे के काफी क्लोज दिखाई दे रहे हैं। इस वायरल वीडियो ने कृति और कबीर के लिंकअप को फिर हवा दे दी है। वीडियो में करिश्मा तन्ना अपने पति वरुण बंगेरा के साथ दिखाई दे रही हैं। इस पार्टी में कृति समेत बाकी लोग भी नजर आ रहे हैं। कृति वीडियो में कबीर के साथ क्वॉलिटी टाइम स्पेंड करते दिख रही हैं। दोनों साथ में डांस भी करते नजर आए।
कबीर संग डांस करते नजर आईं कृति
दोनों एक-दूसरे के सोशल मीडिया पोस्ट पर रिएक्शन देते हैं। एक्ट्रेस ने कबीर संग डेटिंग की खबरों को कंफर्म नहीं किया है। वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो कृति आखिरी बार शाहिद के साथ तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया में नजर आई थी। एक्ट्रेस काजोल और शाहीर शेख के साथ दो पत्ती में नजर आएंगी। इस फिल्म को कृति प्रोड्यूस करने वाली है। ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। थ्रिलर सस्पेंस फिल्म को शशांक चतुर्वेदी डायरेक्ट कर रहे हैं।
