Kriti Sanon and Kabir Bahia Celebrate New Year 2025 : बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन( Kriti Sanon) इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी हुई है। कृति सेनन का नाम बिजनेसमैन कबीर बहिया( Kabir Bahia) संग जोड़ा जा रहा है। कुछ दिन पहले कपल को साथ में क्रिसमस मनाते हुए देखा गया था। इससे पहले भी कृति सेनन और कबीर बहिया की एक साथ तस्वीरें और वीडियो वायरल होती रहती है। एक बार फिर से कृति और कबीर को साथ में स्पॉट किया गया है। दोनों को दुबई में लाइव कॉन्सर्ट में डांस करते हुए देखा जा सकता है।
सोशल मीडिया पर कृति सेनन( Kriti Sanon) और कबीर बहिया( Kabir Bahia) की एक वीडियो वायरल हो रही है। जिसमें दोनों स्टेबिन बेन को लाइव गाते हुए सुन रहे हैं। उनके साथ कृति की बहन नूपुर सेनन( Nupur Sanon) और महेंद्र सिंह धोनी( M.S Dhoni) भी नजर आ रहे हैं। नजारा रात का है जहां बेन मशहूर गाना 'क्या हुआ तेरा वादा' गा रहे हैं। वहीं गाना सुनते हुए कृति सेनन और कबीर बहिया डांस कर रहे हैं। दोनों की ये जोड़ी सबका ध्यान खींच रही है। डांस करते हुए कपल एक दूजे में खोए हुए नजर आ रहे हैं।
कृति सेनन ( Kriti Sanon) की इस वीडियो पर फैंस जमकर कमेन्ट कर रहे हैं। फैंस उनकी जोड़ी की तारीफ कर रहे हैं और लिख रहे हैं कि कृति ने अपने लिए बेस्ट लड़का चुना है। बता दें कि डेटिंग के रुमर्स पर अभी तक कपल ने कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। हालांकि उनके फैंस का यही मानना है कि दोनों डेट कर रहे हैं ।
