बॉलीवुड

KWK 8: करण जौहर के शो में लगेगा ग्लैमर का तड़का, ये हसीनाएं खोलेंगी अपनी लाइफ के राज

Koffee With Karan 8 New guest: करण जौहर भी अपने शो को दिलचस्प बनाने के लिए एक से बढ़कर एक जोड़ी को अपने शो में लेकर आ रहे हैं। अगले हफ्ते टेलिकास्ट होने वाले शो में सारा अली खान और अनन्या पांडे तीसरी बार अतिथि के रूप में नजर आएंगी।

Image

Koffee with Karan 8 New Guest

Koffee With Karan 8 New guest: फिल्म निर्माता करण जौहर( Karan Johar) के शो कॉफी विद करण के हालिया सीजन ने सोशल मीडिया पर काफी हलचल मचा दी है। इस सीजन की शुरुआत में बॉलीवुड की पसंदीदा जोड़ी दीपिका पादुकोण ( Deepika Padukone) और रणवीर सिंह ( Ranveer Singh) शामिल थे, और दूसरे एपिसोड में बॉलीवुड के फेमस जोड़ी, सनी देओल ( Sunny Deol) और बॉबी देओल ( Bobby Deol) दिखाई दिए। अब, हर कोई यह जानने का बेसब्री से इंतजार कर रहा है कि कॉफी काउच पर अगला व्यक्ति कौन होगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, टॉक शो में अगली मेहमान सारा अली खान ( Sara Ali Khan) और अनन्या पांडे ( Ananya Pandey) होंगी।

ज़ूम की रिपोर्ट के अनुसार, सारा अली खान और अनन्या पांडे करण जौहर के टॉक शो, कॉफी विद करण सीजन 8 में अगली मेहमान होंगी। सूत्र ने पोर्टल को बताया कि एपिसोड में कुछ अलग दृष्टिकोण होगा, जो फैंस को काफी पसंद आएगा । पिछले वाले की तुलना में अधिक "चंचल और यहां तक कि शरारती माहौल इस बार आपको दिखाई दे सकता है। अनन्या और सारा को एक साथ देखने के लिए फैंस काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। करण जौहर भी अपने शो को दिलचस्प बनाने के लिए एक से बढ़कर एक जोड़ी को अपने शो में लेकर आ रहे हैं। अगले हफ्ते टेलिकास्ट होने वाले शो में सारा अली खान और अनन्या पांडे तीसरी बार अतिथि के रूप में नजर आएंगी।

बॉलीवुड हसीनाओं के वर्क फ्रन्ट की बात करें तो सारा अली खान जल्द ही फिल्म "ए वतन मेरे वतन" में नजर आने वाली है। इसके अलावा अनन्या पांडे " खो गए हम कहाँ" के लिए तैयारी कर रही हैं। दोनों हसीनाएं बॉलीवुड में अपना सितारा चमकाने के लिए कड़ी मेहनत कर रही हैं।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article