Koffee With Karan 9: सलमान खान की बायोपिक कभी नहीं बनेगी, बोले- 'मेरी जिंदगी मेरे साथ ही कब्र...'

Salman Khan on His Biopic: करण जौहर के चैट शो चैट शो 'कॉफी विद करण 9' के पहले एपिसोड में सलमान खान ने शिरकत की। इस दौरान अभिनेता ने कहा उनकी लाइफ पर कोई फिल्म नहीं बनेगी।

Salman Khan on His Biopic: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) अक्सर अपने बयानों के चलते चर्चा में रहते हैं। इतना ही नहीं भाईजान अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी हमेशा सुर्खियों में रहे हैं। हाल ही में करण जौहर के चर्चित चैट शो 'कॉफी विद करण 9' के पहले एपिसोड में सलमान खान ने अपनी जिंदगी से जुड़े कई दिलचस्प किस्से शेयर किए। इस दौरान उन्होंने अपनी डेटिंग लाइफ, पर्सनल रिलेशनशिप और बायोपिक को लेकर खुलकर बात की। सलमान खान ने साफ कर दिया है कि उनकी बायोपिक कभी नहीं बनेगी। (टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Drishyam 3 Box office Day 13: धीरे-धीरे सुस्त पड़ रही है Ajay Devgn की फिल्म, इतना हुआ टोटल कलेक्शन)

Salman Khan on His Biopic

सलमान खान की बायोपिक नहीं बनेगी (Pic Credit: Instagram)

बायोपिक बनाने पर सलमान खान ने कही ये बात

चैट शो पर करिश्मा कपूर ने रैपिड-फायर राउंड में सलमान खान से उनकी बायोपिक को लेकर सवाल किया। उनसे पूछा गया कि अगर उनकी जिंदगी पर फिल्म बनाई जाए तो वह किस डायरेक्टर को इसे बनाने के लिए चुनेंगे। इस सवाल के जवाब में सलमान को कबीर खान, डेविड धवन, सूरज बड़जात्या और संजय लीला भंसाली जैसे निर्देशकों में से चुनाव करना था। सलमान ने अपने खास अंदाज में हर निर्देशक की शैली के हिसाब से जवाब दिया।

सलमान खान ने कहा कि अगर उनकी जिंदगी पर कॉमेडी फिल्म बनानी हो तो डेविड धवन इसके लिए सही निर्देशक होंगे। वहीं उनकी जिंदगी के रोमांटिक और इमोशनल पहलुओं को पर्दे पर उतारने के लिए उन्होंने संजय लीला भंसाली का नाम लिया। एक्टर के मुताबिक अगर उनकी जिंदगी में प्यार और रिश्तों की कहानी को खूबसूरत अंदाज में दिखाना हो, तो सूरज बड़जात्या इस काम के लिए बेहतरीन होंगे। वहीं जिंदगी में हुए अलग-अलग घटनाक्रम और एक्शन से जुड़े पहलुओं को दिखाने के लिए उन्होंने कबीर खान को सही रहेंगे। (टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Jailer 2 X Review: रजनीकांत की फिल्म को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स, फैंस ने बताया मेगा ब्लॉकबस्टर)

End of Feed