बॉलीवुड अदाकारा आलिया भट्ट हाल में करण जौहर के सुपरहिट टॉक शो कॉफी विद करण के 8वें सीजन पर पहुंची। इस मौके पर उनकी ननद करीना कपूर खान उनके साथ थीं। करीना कपूर खान और आलिया भट्ट ने अपनी जिंदगी से जुड़े कई सारे खुलासे किए। करण जौहर ने कॉफी विद करण 8 पर आलिया भट्ट से उनके पति के बारे में कई सारे सवाल किए, जिनमें से एक सवाल रणबीर कपूर की बिग बजट फिल्म शमशेरा के बारे में था। यशराज बैनर ने फिल्म शमशेरा को बहुत बड़े स्तर पर बनाया था, जो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई। इस फिल्म के लिए रणबीर कपूर ने काफी मेहनत की थी लेकिन दर्शकों ने इसे सिरे से खारिज कर दिया।
शमशेरा फेल होने से कितने प्रभावित हुए थे रणबीर कपूर?
रणबीर कपूर इस जनरेशन के सबसे बेहतरीन कलाकार हैं। उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर चलें या फिर नहीं लेकिन दर्शक उनकी तारीफ जरूर करते हैं। फिल्म शमशेरा से भी लोगों को बहुत सारी उम्मीदें थीं लेकिन यह उन उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पायी। आलिया भट्ट ने करण जौहर के टॉक शो पर फिल्म शमशेरा के बारे में बात की और बताया कि इसके फ्लॉप होने से रणबीर कपूर बहुत ज्यादा प्रभावित नहीं हुए।
आलिया भट्ट के अनुसार, 'मर्दों के अंदर फेलियर हैंडल करने की अलग एबिलिटी होती है। वो अपने अंदाज में इसे हैंडल करते हैं। शमशेरा के फ्लॉप होने से रणबीर बहुत ज्यादा प्रभावित नहीं हुए थे। वो अपनी किसी फिल्म की सफलता पर भी उत्साहित नहीं होते हैं। वो हर परिस्थिति में सामान्य रहते हैं और यही उनका तरीका है।'
