Sunny-Bobby Deol in Koffee With Karan 8: बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने निर्माता-निर्देशक करण जौहर (Karan Johar) अपने अपकमिंग शो 'कॉफी विथ करण 8' (Koffee With Karan 8) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। उनके इस चैट शो पर बॉलीवुड इंडस्ट्री की कई फेमस जोड़ियां शिरकत करेंगी। करण जौहर को एक बार फिर सेलेब्स के साथ मस्ती-मजाक करते हुए देखने के लिए फैन्स भी बेताब हैं। अब जो लेटेस्ट रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक करण जौहर के शो पर लगभग 18 सालों के बाद सनी देओल (Sunny Deol) और बॉबी देओल (Bobby Deol) मेहमान बनकर शिरकत कर सकते हैं।
IndiaToday.in के मुताबिक सनी देओल और बोबी देओल ने करण जौहर के शो 'कॉफी विथ करण 8' के लिए अपने हिस्से की शूटिंग पूरी कर ली है। इस शो में दोनों भाइयों को एक-दूसरे की बॉन्डिंग के साथ-साथ देओल फैमिली के बारे में भी बात करते हुए देखा जाएगा। सनी और बॉबी के अलावा इस शो के लिए दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह और करीना कपूर-आलिया भट्ट ने भी शूटिंग कर ली है।
वर्कफ्रंट की बात करें तो सनी देओल को इस साल अगस्त में रिलीज हुई फिल्म 'गदर 2' (Gadar 2) में देखा गया था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया था। अनिल शर्मा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सनी पाजी के साथ अमीषा पटेल लीड रोल में नजर आई थीं। वहीं दूसरी ओर बॉबी देओल अपनी आने वाली फिल्म 'एनिमल' की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं, जिसमें रणबीर कपूर, अनिल कपूर और रश्मिका मंदाना लीड रोल में दिखाई देंगी।
