Sidharth Malhotra- Kiara Advani: बॉलीवुड के पॉवर कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की जोड़ी को फैंस आइडल कपल मानते हैं। दोनों हर पार्टी और इवेंट में साथ दिखाई देते हैं। कॉफी विद करण 8 के अपकमिंग एपिसोड में सिद्धार्थ मल्होत्रा और वरुण धवन साथ में नजर आने वाले हैं। दोनों ने साथ में फिल्म स्टूडेंट ऑफ द इयर से डेब्यू किया था। सिड और वरुण एक- दूसरे के अच्छे दोस्त है। करण के शो पर सिद्धार्थ ने बताया कि कियारा के आने से उनकी लाइफ में क्या बदलाव हुआ।
Sidharth Malhotra and Kiara Advani (credit pic: instagram)
सिद्धार्थ ने बताया कि कियारा के आने के बाद मैं और ज्यादा जिम्मेदार बन गया हूं। हम दोनों के लिए परिवार सबसे पहले है। ये चीज हम दोनों को बांधे रखती हैं क्योंकि हम दोनों की परवरिश ऐसे हुई हैं।
कियारा की वजह से ज्यादा जिम्मेदार हुए सिद्धार्थ
कियारा मुझे और ज्यादा मेहनत करने के लिए प्रेरित करती हैं। मुझे उनकी ये चीजें अच्छी लगती हैं। सिद्धार्थ ने कहा कि हम दोनों को अपने परिवार के साथ समय बिताना अच्छा लगता है। मेरी मुंबई में कोई फैमिली नहीं थी। लेकिन आज उसकी वजह से है। एक्टर ने बताया कि मैं 16 साल पहले मुंबई आया था। उस समय मैं अपार्टमेंट में अपने दोस्तों के साथ रूम शेयर करके रहता था। अब मेरे साथ एक पार्टनर है जिसे मैंने डेट किया है। हम दोनों के बीच में बहुत प्यार है। मैं पहले से ज्यादा जिम्मेदार बन गया हूं। मुझे महसूस होता है कि मेरे साथ दूसरा इंसान भी है जिसका मुझे ख्याल रखना है।
