बॉलीवुड

KWK 8: कियारा से शादी के बाद बदली सिद्धार्थ मल्होत्रा की लाइफ, बोले- मैं पहले से ज्यादा जिम्मेदार हो गया हूं...

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Nov 21, 2023, 05:15 PM IST

Sidharth Malhotra- Kiara Advani: सिद्धार्थ और कियारा की जोड़ी को दर्शक बेहद प्यार करते हैं। सिद्धार्थ ने करण के शो पर बताया कि कियारा से शादी करने के बाद उनकी जिंदगी कितनी बदल गई है।

Image

Sidharth Malhotra and Kiara Advani (credit pic: instagram)

Sidharth Malhotra- Kiara Advani: बॉलीवुड के पॉवर कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की जोड़ी को फैंस आइडल कपल मानते हैं। दोनों हर पार्टी और इवेंट में साथ दिखाई देते हैं। कॉफी विद करण 8 के अपकमिंग एपिसोड में सिद्धार्थ मल्होत्रा और वरुण धवन साथ में नजर आने वाले हैं। दोनों ने साथ में फिल्म स्टूडेंट ऑफ द इयर से डेब्यू किया था। सिड और वरुण एक- दूसरे के अच्छे दोस्त है। करण के शो पर सिद्धार्थ ने बताया कि कियारा के आने से उनकी लाइफ में क्या बदलाव हुआ।

सिद्धार्थ ने बताया कि कियारा के आने के बाद मैं और ज्यादा जिम्मेदार बन गया हूं। हम दोनों के लिए परिवार सबसे पहले है। ये चीज हम दोनों को बांधे रखती हैं क्योंकि हम दोनों की परवरिश ऐसे हुई हैं।

कियारा की वजह से ज्यादा जिम्मेदार हुए सिद्धार्थ

कियारा मुझे और ज्यादा मेहनत करने के लिए प्रेरित करती हैं। मुझे उनकी ये चीजें अच्छी लगती हैं। सिद्धार्थ ने कहा कि हम दोनों को अपने परिवार के साथ समय बिताना अच्छा लगता है। मेरी मुंबई में कोई फैमिली नहीं थी। लेकिन आज उसकी वजह से है। एक्टर ने बताया कि मैं 16 साल पहले मुंबई आया था। उस समय मैं अपार्टमेंट में अपने दोस्तों के साथ रूम शेयर करके रहता था। अब मेरे साथ एक पार्टनर है जिसे मैंने डेट किया है। हम दोनों के बीच में बहुत प्यार है। मैं पहले से ज्यादा जिम्मेदार बन गया हूं। मुझे महसूस होता है कि मेरे साथ दूसरा इंसान भी है जिसका मुझे ख्याल रखना है।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article