बॉलीवुड

KWK 8: रणबीर कपूर नहीं ऋषि कपूर जैसी लगती है राहा कपूर, मां आलिया भट्ट की बात से करीना ने नहीं जताई सहमति

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Nov 16, 2023, 08:36 AM IST

Koffee with Karan 8: करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण 8 में आलिया भट्ट और करीना कपूर खान एक साथ नजर आए हैं। इस बीच करण जौहर ने आलिया से बेटी राहा कपूर से जुड़े कई सवाल किए हैं। इस बीच एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि राहा की शक्ल अपने दादा जी से मिलती है।

Image

KWK 8: Kareena Kapoor Reveals Raha Looks Like Rishi Kapoor

Koffee with Karan 8: करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण 8 (Koffee with Karan 8) में आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) एक साथ नजर आए हैं। इस बीच करण जौहर ने आलिया से बेटी राहा कपूर से जुड़े कई सवाल किए हैं। इस बीच एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि राहा की शक्ल अपने दादा जी से मिलती है। वहीं करीना कपूर खान का मानना है कि राहा सबसे ज्यादा अपने पापा रणबीर कपूर की तरह ही दिखती है। राहा कपूर के जन्म को अब 1 साल के ज्यादा का वक्त हो गया है। अभी तक रणबीर और आलिया ने अपने बेटी का चेहरा सोशल मीडिया पर फैंस के साथ रिवील नहीं किया है। उन्होंने पैपराजी से भी राहा की तस्वीर क्लिक करने से साफ इनकार कर दिया है। इस बीच करण जौहर के शो में आलिया और करीना, राहा की शक्ल और आदतों को लेकर बात करते हुए नजर आए हैं।

आलिया ने बताया कि किस तरह से रणबीर कपूर पागलों की तरह अपने बेटी राहा कपूर से प्यार करते हैं। वह बिना वजह राहा को घूरते हैं, उसे डकार दिलवाते हैं, उसके साथ गेम्स खेलते हैं। आलिया ने कहा कि रणबीर, राहा को दूध पिलाने के अलावा सब करते हैं।

करीना ने बताया किस की तरह दिखती है राहा

एक तरफ जहां करीना कपूर खान को लगता है कि राहा, बिल्कुल अपने पापा रणबीर की तरह दिखती हैं, वहीं दूसरी ओर आलिया कहती हैं कि राहा उनका और रणबीर का पर्फेक्ट मिक्स है, वह कभी कभी अपने दादा ऋषि कपूर जैसी भी दिखती है।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article