बॉलीवुड

Koffee With Karan 8: करण जौहर के चैट शो के पहले गेस्ट होंगे Ajay Devgn और Rohit Shetty, खुलेंगे कई बड़े राज

Ajay Devgn-Rohit Shetty in Koffee With Karan 8: ताजा मिल रही जानकारी के अनुसार करण जौहर (Karan Johar) के चैट शो 'कॉफी विथ करण 8' (Koffee With Karan 8) के पहले मेहमान अजय देवगन और रोहित शेट्टी होंगे। इस सुपरहिट जोड़ी को चैट शो पर देखने के लिए फैन्स भी बेकारार हैं।

Image

Karan Johar-Ajay Devgn-Rohit Shetty

Ajay Devgn-Rohit Shetty in Koffee With Karan 8: बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर निर्माता-निर्देशक करण जौहर (Karan Johar) ने बुधवार को अपने लोकप्रिय चैट शो 'कॉफी विद करण' के 8वें सीजन की बड़ी घोषणा की। करण जौहर का ये चैट शो गॉसिप, रैपिड फायर और सेलिब्रिटी की लाइफ से जुड़े कई दिलचस्प राज को उजागर करने के लिए जाना-जाता है। 'कॉफी विथ करण 8' (Koffee With Karan 8) की घोषणा होने के बाद से लोगों ने इस चैट पर आने वाले गेस्ट की लिस्ट को लेकर कयास लगाने शुरू कर दिए। अब जो ताजा रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक करण जौहर के चैट पर सबसे पहले अजय देवगन और रोहित शेट्टी मेहमान बनकर सामने आएंगे।

ताजा मिल रही जानकारी के मुताबिक 'कॉफी विद करण 8' के पहले एपिसोड में रोहित शेट्टी और अजय देवगन कॉफी काउच में करण जौहर संग गॉसिप करते दिखाई देंगे। फिल्मफेयर की रिपोर्ट के मुताबिक अजय देवगन और रोहित शेट्टी की सुपरहिट जोड़ी करण जौहर के चैट शो की शोभा बढ़ाएगी। फैन्स भी करण जौहर के चैट में अजय देवगन और रोहित शेट्टी को देखने के लिए बेताब हैं। कई लोगों को लग रहा है कि इंडस्ट्री के बड़े राज खुलेंगे।

वर्कफ्रंट की बात करें तो रोहित शेट्टी इन दिनों अजय देवगन के साथ अपकमिंग फिल्म 'सिंघम अगेन' की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण के साथ-साथ उनके पति रणवीर सिंह भी अहम भूमिका में दिखाई देंगे। अजय देवगन को बाजीराव सिंघम के किरदार में बड़े परदे पर देखने के फैन्स बेताब हैं। इतना ही नहीं फिल्म में अक्षय कुमार का भी धांसू कैमियो होगा।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article