KL Rahul-Athiya Shetty Wedding: कन्यादान करने के बाद Suniel Shetty ने की मीडिया से बात, बोले 'राहुल का ससुर नहीं पिता...'

KL Rahul-Athiya Shetty Wedding: अभिनेता सुनील शेट्टी बेटी अथिया शेट्टी की शादी सम्पन्न होने के बाद मीडिया से मिलने के लिए आए और उन्होंने कहा कि वो केएल राहुल के ससुर नहीं बल्कि पिता बनना चाहते हैं। सुनील शेट्टी ने बेटी का कन्यादान करने के बाद मीडिया से मुलाकात की और सभी की शुभकामनाएं स्वीकार कीं।

KL Rahul-Athiya Shetty Wedding: भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल ने कुछ देर पहले ही अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड अथिया शेट्टी की मांग में सिंदूर भरकर उन्हें 7 जन्मों का साथी बनाया। अथिया शेट्टी और केएल राहुल काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे, जिसके बाद इन दोनों ने परिवारवालों की मर्जी से शादी करने का फैसला लिया। अथिया शेट्टी और केएल राहुल ने 23 जनवरी 2023 के दिन परिवारवालों की उपस्थिति में 7 फेरे लिए और जन्मों-जन्मों के बंधन में बंध गए।

KL Rahul-Athiya Shetty Wedding: कन्यादान करने के बाद Suniel Shetty ने की मीडिया से बात, बोले 'राहुल का ससुर नहीं पिता...'

KL Rahul-Athiya Shetty Wedding: कन्यादान करने के बाद Suniel Shetty ने की मीडिया से बात, बोले 'राहुल का ससुर नहीं पिता...'

बेटी अथिया शेट्टी का कन्यादान करने के बाद सुनील शेट्टी मीडिया से मिलने के लिए आए और उन्होंने सभी को मिठाइयां बांटी। सुनील शेट्टी के साथ उनके बेटे अहान शेट्टी भी आए और उन्होंने भी मीडिया से मुलाकात की। अहान शेट्टी बहन अथिया शेट्टी की शादी के मौके पर काफी खुश दिखाई दिए जबकि पिता सुनील शेट्टी थोड़े से भावुक नजर आए। सुनील शेट्टी ने बेटी की शादी सम्पन्न होने के बाद मीडिया से मुलाकात की और कहा कि वो केएल राहुल के पिता बनना चाहते हैं न कि ससुर। सुनील शेट्टी के बयान से साफ है कि वो केएल राहुल को बेट की तरह ही ट्रीट करेंगे।

End of Feed