बॉलीवुड

KL Rahul-Athiya Shetty Wedding: बहन अथिया शेट्टी की शादी करवाने के बाद मिठाई बांटते दिखे अहान शेट्टी, देखें वीडियो

KL Rahul-Athiya Shetty Wedding: बेटी अथिया शेट्टी की शादी सम्पन्न करवाने के बाद सुनील शेट्टी अपने बेटे अहान शेट्टी के साथ मीडिया के सामने आए। अहान शेट्टी अपने साथ मिठाई के डिब्बे लेकर आए थे, जिन्होंने उन्होंने मीडियावालों को दिए। अहान शेट्टी बहन की शादी पर काफी खुश नजर आए।

Image

KL Rahul-Athiya Shetty Wedding: बहन अथिया शेट्टी को दुल्हन बनाने के बाद मिठाई बांटने पहुंचे भाई अहान शेट्टी, देखें वीडियो

अहान शेट्टी जब मिठाई के डब्बे बांट रहे थे तब मीडियावालों ने उनसे बात करने की कोशिश की। अहान शेट्टी ने अथिया की शादी कवर करने के लिए पहुंचे मीडियावालों को धन्यवाद कहा कि वो पिछले 2 दिनों से लगातार अथिया की शादी कवर कर रहे थे। अहान शेट्टी अपने पिता सुनील शेट्टी की तरह ही काफी गंभीर रहते हैं और सभी से अच्छा व्यवहार करते हैं। अहान शेट्टी जब मिठाई के डिब्बे लेकर बाहर आए तो उन्होंने शेरवानी पहन रखी थी, जिसमें वो काफी जंच रहे थे। अहान शेट्टी ने कुछ वक्त पहले ही बॉलीवुड में डेब्यू किया था और तभी से दर्शक उन पर प्यार बरसा रहे हैं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article